समाजसेवी माता स्वर्गीय लालमुनि देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया
समाजसेवी माता स्वर्गीय लालमुनि देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया

वैशाली: महुआ प्रखंड के गौसपुर चकमजाहिद पंचायत के गद्दोपुर निवासी नाथबाबा के पुजारी सह भाजपा नेता श्री उमेश कुमार के समाजसेवी माता स्वर्गीय लालमुनि देवी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । सभा की शुरुआत सुंदरकांड से हुआ। पाठ खत्म होने के बाद दो मिनट का मौन धारण कर , स्वर्गीय लालमुनि देवी कि चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया । सुंदरकांड पाठ की पहल को भाजपा नेता अभय मिश्रा , बिहार कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार जयसवाल ने अनुकरणीय बताया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता उनके पुत्र भाजपा नेता उमेश कुमार एवं दिनेश कुमार ने की जबकि संचालन पौत्र युवा समाजसेवी मोहन कुमार ने किया । इस मौके पर बिहार कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार जयसवाल, जदयू महुआ प्रखंड के उपाध्यक्ष सुनीता देवी, अमृता देवी, समोद कुमार, राजकमल जयसवाल, अभय मिश्रा, अभिषेक मिश्रा, संजीव कुमार पिंटू , रंजीत कुमार सिंह,उत्तम सिंह, बैधनाथ महतो, विश्वजीत सिंह सन्नी ,सोनू कुमार, विक्रम , सागर महतो ,धर्मेंद्र सिंह , विजय पासवान एवं अन्य लोग मौजूद थे।
