कबीर साहब के प्रकटय दिवस पर मठ की स्थापना हेतु ध्वजारोहण ।
कबीर साहब के प्रकटय दिवस पर मठ की स्थापना हेतु ध्वजारोहण ।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली ! महुआ, प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत के हुसेनीपुर ग्राम में रविवार को कबीर साहब के प्रकटय दिवस के अवसर पर कबीर मठ की स्थापना हेतु झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।.अगुआ साहेब बिंदेश्वर राय एवं शिक्षक सुरेंद्र राय ने संयुक्त रूप से कबीर मठ की स्थापना कार्यक्रम का झंडोत्तोलन एवं पूजा अर्चना कर विधिवत कार्य का शुभारंभ किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व प्राचार्य प्रो रघुवंश प्रसाद सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कबीर साहेब की वाणी एवं विचार आज भी प्रासंगिक है ।जिसे अपनाकर हम सभी अपने मानव जीवन के उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर कामेश्वर प्रसाद गुप्ता उर्फ वैध जी, शिक्षक राजेश्वर भगत, राम शंकर राय ,महेंद्र राय, कपिल देव राय एवं इनरदेव राय सहित अन्य उपस्थित थे। जबकि कार्यक्रम का संचालन राम शंकर राय ने किया। बताते चलें कि जानकारी के अनुसार कबीर साहेब का 625 वी जयंती समारोह के अवसर पर महुआ के गोविंदपुर पंचायत में कबीर मठ के स्थापना पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था ।
