युवा राजद द्वारा आयोजित संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर सफलतापूर्वक एक दिवसीय धरना संपन्न हुआ
युवा राजद द्वारा आयोजित संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर सफलतापूर्वक एक दिवसीय धरना संपन्न हुआ।
नसीम रब्बानी
वैशाली:युवा राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित एक अन्ना संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर सफलतापूर्वक युवा राजद के अध्यक्ष संजय पटेल के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ,पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, विधायक डॉ मुकेश रोशन के अलावे राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह, पुलिस राय ,तक्षशिला अशोक पासवान ,युवा राजद के प्रदेश महासचिव दिलीप राय, संजय यादव प्रदेश उपाध्यक्ष, विजय यादव ,जिला महासचिव अधिवक्ता रंजीत कुमार, मजदूर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष चंदन कुमार चौधरी,महुआ विधान सभा प्रभारी मोहम्मद सरफ़राज़ एजाज, रामाशंकर यादव,आलोक भंडारी,नुकेश यादव,रणविजय यादव,मोहम्मद शाहिल राजा,मोहम्मद नदीम रब्बानी, संजय यादव,युवा राजद के जिला कमेटी एवं प्रखंड कमेटी के सभी पदाधिकारी गण तथा महिला कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण उपस्थित हुए।
धरना को संबोधित करते हुए नेताओं ने केंद्र सरकार से जातीय जनगणना कराने की मांग की तथा नई शिक्षा नीति की कड़ी निंदा करते हुए इसमें बदलाव की मांग की है ।कहा कि नई शिक्षा नीति से दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक आदिवासी एवं कमजोर वर्ग के लोगों को शिक्षा के अधिकार से वंचित होना पड़ेगा। इससे समाज में गैर बराबरी पड़ेगा तथा महंगाई पर केंद्र सरकार से मांग की गई कि महंगाई को सिख नियंत्रण करे सरकार ।नेताओं ने कहा कि यह महंगाई केंद्र सरकार की सोची-समझी रणनीति का परिणाम है जिसे की घड़ी दिन प्रतिदिन कंगाल हो जाएं और हमीर दिन प्रतिदिन अमीर हो जाएं।
संजय पटेल के अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला पदाधिकारी को मांग का ज्ञापन सौंपा।
उपस्थित नेताओं ने धरना को सफल बताया।
