April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय बिहार के “टेबल कैलेंडर” जनप्रतिनिधियों को प्रदान किया गया।

नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय बिहार के *टेबल कैलेंडर* जनप्रतिनिधियों को प्रदान किया गया।

Report Nasim Rabbani

आज, नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय बिहार पटना के पुलिस महानिदेशक आयुक्त, श्री अरविंद पांडेय के निर्देशानुसार व श्री ललित कुमार अवर सचिव के मंतव्य से नागरिक सुरक्षा महानिदेशालय का टेबल कैलेंडर का वितरण करते हुए, नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण प्रभारी, पूर्व इंस्पेक्टर, गणेश जी ओझा ने ग्राम कर्जा, शाहपुर के प्रमुख श्री पुतुल शाह, उर्फ गेला साह के निवास स्थान पर टेबल कैलेंडर को वितरण किया गया, जिसमें मुख्य रुप से सभी गणमान्य मुख्य अतिथियों सम्मिलित रहे, सभी अतिथियों को अंग वस्त्र से प्रखंड अंचल प्रमुख द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें मुख्य रुप से सम्मिलित हुए, मुखिया श्री राजू ओझा, सरपंच श्रीकांत यादव, डॉ विनोद गुप्ता, शिक्षक श्री संतोष कुमार यादव, मुखिया श्री अखिल सिंह प्रतिष्ठित जन प्रतिनिधि को समर्पित किया गया।
नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षण प्रभारी, गणेश जी ओझा ने सारे जनप्रतिनिधियों को और सैकड़ों बच्चों को आपदाओं के बारे में जानकारी दी जिसमें मुख्य रुप से आग लगी और सर्पदंश के बारे में बताएं गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो घबराए नहीं, तोलिया, गमछा, चादर को भिगोकर के सिलेंडर के ऊपर अच्छी तरह से ढक दें आग बुझ जाएगी। सर्पदंश, सर्प एक जहरीला प्राणी है, भारत में लगभग 275 प्रजातियां सर्प की हैं जिसमें मुख्य रुप से जहरीले सर्प भारत में दस पाए जाते हैं। कोबरा, किंग कोबरा, कैरत,कमनकरऐत, रसैल वाईपर, रैटल वाइपर, वृक्ष वाइपर, वाटर वाइपर, किसी भी व्यक्ति को यदि सर्पदंश कर लेता है तो उसे ओझा, गुनी, हकीम, फकीर, के पास में ना ले जाएं सीधे अस्पताल लेकर के जाएं और anti-venom का इंजेक्शन लगाए सर्प कटा हुआ व्यक्ति जीवित रह जाएगा। इस अच्छे कार्यक्रम आपदाओं से जागरूकता पा कर के जनप्रतिनिधि और सैकड़ों बच्चों ने नागरिक सुरक्षा बिहार को धन्यवाद दिए और अपील किए कि ऐसा कार्यक्रम पुनः जल्द से जल्द हो ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.