April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुघर्टना में एक युवक बुरी तरह ज़ख़्मी

 

सड़क दुघर्टना में एक युवक बुरी तरह ज़ख़्मी ।

रिपोर्ट:जाहिद वारसी

हाजीपुर-मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 गोरौल थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर हरशेर गांव के निकट स्कार्पियो से ठोकर लगने के कारण एक नाबालिग बुरी तरह जख्मी हो गया. बताया गया है कि मुस्तफापुर हरशेर गांव निवासी राम प्रवेश पांडेय का 16 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार साइकिल से सामान खरीदने के लिये गोरौल चौक जा रहा था कि गोरौल थाना क्षेत्र के हरशेर गांव के ही निकट तेज रफ्तार आ रही एक स्कार्पियो गाड़ी ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगो ने उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया . जहाँ से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया है. गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. वही पुलिस ने गाड़ी को जप्त कर लिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.