गोरौल प्रखंड में वृहस्पतिवार को आयोजित पंचायत समिति कि बैठक हंगामे की चढा भेंट
गोरौल प्रखंड में वृहस्पतिवार को आयोजित पंचायत समिति कि बैठक हंगामे की चढा भेंट .
रिपोर्ट जाहिद वारसी।
वहीं अधिकारियों पर रिसवत लेने, भ्र्ष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप खुलेआम सदन में लगाया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मुन्ना कुमार ने किया . वहीं विभिन्न आरोपों से घिरे बीपीआरओ राजीव कुमार ने संचालन किया . हलाकि कुछ देर बाद सभी सदस्यों ने भ्रष्टाचार एवं अधिकारियों की मनमानी और बैठक में अनुपस्थित रहने का आरोप लगाते हुये बैठक का वहिस्कार कर बाहर निकल गये . बैठक में सबसे पहले पिछ्ले बैठक में पारित प्रस्ताव पर चर्चा चली और वहीं से जन प्रतिनिधियों का पारा चढ़ने लगा और सबसे पहले प्रतिनिधियों के निशाने पर पड़े सीडीपीओ .
आंगनबाड़ी केन्द्रों पर चल रहे टीएचआर सही ढंग से वितरण नहीं करने का आरोप लगाते प्रतिनिधियों ने कहा कि यह विभाग अधिकारियों एवं कर्मियों का चरागाह बन गया है और मात्र कागजी खानपुर्ती कर लिया जाता है . इसी तरह कृषि विभाग के कृषि सलाहकार पर आरोप लगाते हुए कहा की इनके रवैये से किसानों को लाभकारी योजना से वंचित होना पड़ता है . इसपर प्रमुख ने भी कहा कि इन सलाहकारो के विषय में शिकायत है कि कुछ चिन्हित लोगों को ही बारबार ये लाभ दिलाते हैं . प्रतिनिधियों का इतना तक आरोप था कि यहां किसी भी योजना से लेकर किसी भी तरह के काम में विना रिसवत दिये कोई काम नहीं होता है. बिपीआरओ से सम्बंधित जिम योजना , नल जल , सड़क नाला सहित अन्य योजना पर भी सदस्यों ने उंगलियां उठाई . उप प्रमुख रोहित कुमार ने भी व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त की . इन्हीं सब बातों को लेकर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने यहां के लूज पुज व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के रवैये से बैठक का वहिस्कार करते हुये सभी सदस्यों के साथ बाहर निकल गये . बैठक में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता धीरज कुमार , डॉ राजेश कुमार, सीडीपीओ मीनाक्षी प्रभा, आरओ प्रेम कुमार आनंद , बीएओ अवधेश कुमार , बीईओ सुशील कुमार , मुखिया बैद्यनाथ राम , जानकी देवी , सीमा कुमारी , मुन्नी देवी , राजेश कुमार , आनंद कुमार , मो हाशमी , पंचायत समिति सदस्य विश्वनाथ राय , मंजू देवी , राजकुमार , नीलम देवी , सुबोध राम , रौशन खातून , प्रियंका रानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे.
