धुमधाम से मनाया गया करनेकजी महोत्सव ।
धुमधाम से मनाया गया करनेकजी महोत्सव
पटेढी बेलसर जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
वैशाली जिला के पटेढी बेलसर प्रखंड के करनेजी पंचायत में करनेजी फाउंडेशन के संस्थापक स्वर्गीय हाजी मोहम्मद कलामउद्दीन, साहब पूर्व आयुक्त उत्तर प्रदेश सरकार एवं उनके पूर्वजों के याद में मोहम्मद जहीरउद्दीन पूर्व मुखिया, करनेजी पंचायत,मोहम्मद अतहरउद्दीन मुन्ने भारती,वरिष्ठ पत्रकार एवं चेयरमैन,मोहम्मद निजामउद्दीन चेयरमैन हम हिंदोस्तानी एवम मोहम्मद जफीरउद्दीन, सचिव करनेजी फाउंडेशन के द्वारा अभूतपूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया,हजारों की तायदाद में उपस्थित लोगो ने लाभ उठाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया, इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले जैसे कृषि, शिक्षा, स्वास्थ,रोजगार,उधमिता,समाजसेवा,मीडिया एवं खेल कूद इत्यादि के सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले को विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री सत्यनारायण पटेल,मंच संचालन रत्नेश कुमार शिक्षक एवं कार्यक्रम का रूपरेखा श्री देव नारायण दास के द्वारा तैयार किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, आलोक कुमार मेहता मंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सरकार,मोहम्मद अली अशरफ फातमी पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार,श्री ब्रिशन पटेल, विधायक सिद्धार्थ पटेल, राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री चितरंजन गगण , श्री आलोक वत्स,सहित ग्रामीण कार्यकर्ता धर्मेंद्र कुमार,सोनेलाल राम प्रखंड पटेढी बेलसर के प्रखंड उपाध्यक्ष वार्ड संघ शिवजी कुमार इत्यादि उपस्थित हुए एवं इस कार्य को सराहनीय बताते हुए आयोजक को धन्यवाद दिया।
