April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया

अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन किया गया

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी

वैशाली:अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सेमिनार का आयोजन शुक्ला सभागार हाजीपुर में श्रम संसाधन विभाग वैशाली एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई प्रशांत कुमार, श्रम अधीक्षक वैशाली सुजीत कुमार, बाल कल्याण समिति के सदस्य पांडे बृजनंदन एवं संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक श्री प्रशांत ने कहा कि हम सभी को मिलकर सामूहिक प्रयास से बाल श्रम मुक्त जिला बनाना है। इस दिशा में श्रम संसाधन विभाग द्वारा तत्परता दिखाई जा रही है। साथी ही जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा भी उन्हें रिहैबिलिटेट करने में कार्रवाई की जा रही है । इस अवसर पर श्रम अधीक्षक वैशाली सुजीत कुमार ने कहा कि वैशाली जिले में लगातार ढाबा दल के द्वारा बच्चों को रेस्क्यू किया जा रहा है। माननीय जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा के निर्देशानुसार टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में होटल , ढावा, गैरेज, चिमनी भट्टा इत्यादि जगह धावा दल कार्रवाई कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाल कल्याण समिति के सदस्य पांडे बृजनंदन ने कहा कि हमें बच्चों को रेस्क्यू करने में तेजी लानी होगी। ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चा रेस्क्यू हो सके। साथ ही साथ हमें जागरूकता पर बल देने की जरूरत है। इस अवसर पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के तहत संचालित एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के निदेशक सह सचिव स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान ने बताया कि पूरे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाल श्रमिक की गंभीर समस्या बनी हुई है। 2020 के रुझान के मुताबिक पूरी दुनिया में 16 करोड़ बच्चे बाल श्रम की चपेट में थे। जिसमें 6.3 करोड़ लड़कियां और 9.7 करोड़ लड़के शामिल हैं । यानी दुनिया में प्रत्येक 10 बच्चे में एक बच्चा बाल मजदूर है । शुक्ला ने कहा कि भारत में भी बाल श्रम की स्थिति गंभीर है। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक पूरे देश में 5 से 14 साल तक के बीच के मजदूरों की संख्या 1.10 करोड़ है। यह देश के बच्चों की कुल आबादी का 3.9% है। उन्होंने कहा कि माननीय जिला पदाधिकारी ने इस विषय को काफी गंभीरता से लिया है तथा उनके निर्देशानुसार हम सभी वैशाली जिला को बाल श्रम मुक्त जिला बनाने की दिशा में प्रयास कर रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन श्रम संसाधन विभाग वैशाली, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के सहयोग से संचालित एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान हाजीपुर वैशाली के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में चाइल्डलाइन के जिला समन्वयक संजीव कुमार, एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम के अनिकेत राज, शत्रुजीत कुमार, अवनीत कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.