April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महनार में बाइक चोर गिरोह का हुआ खुलासा।

महनार में बाइक चोर गिरोह का हुआ खुलासा।

रिपोर्ट:अशरफ वैशालवी

महनार वैशाली। महनार थाना की पुलिस ने चोरी के कई बाइक के साथ दो बाइक चोर को गिरफ्तार कर अंतरजिला गिरोह का उदभेदन किया है महनार एसडीपीओ प्रीतिश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत दो माह से महनार थाना क्षेत्र से लगातार बाइक चोरी हो रही थी जिसका एफ आई आर दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की गई। इसी जांच क्रम में अंतरजिला गिरोह का खुलासा हुआ इस गिरोह में आधा दर्जन लोग शामिल हैं जिसमें दो व्यक्तियों बाइक और पार्ट पुर्जे के साथ गिरफ्तारी अम्ल में आईं हैं गिरफ्तार व्यक्तियों में मनोज कुमार पिता उमेश महतो ग्राम धर्मपुर हलई ओपी समस्तीपुर, प्रदीप कुमार पिता जय लाल महतो ग्राम कुमैया हलइ ओपी समस्तीपुर, शामिल हैं गिरफ्तार मनोज कुमार ने पूछ ताछ में बताया गया कि यह लोग पिछले 15 महीने से महनार थाना और आसपास से 6बाइक चोरी करने का इकरार किया है जिसके पास मास्टर चाबी भी बरामद की गई है वह महनार शुकर पेठीया पकड़ा गया वह अपने गिरोह के साथ बाइक चोरी करने आया था इसके ही निशानदेही पर प्रदीप कुमार के घर पर छापा मारकर दो मोटरसाइकिल और कई नम्बर प्लेट बरामद किया की गई प्रदीप कुमार ने बताया कि वह लोग मोटरसाइकिल चोरी कर गैरेज वाले के यहां चार पांच हजार रुपए में बेच दिया जाता था महनार थाना क्षेत्र के करनौती रुपनारायण पुर गांव निवासी गोविंद कुमार पिता वैधनाथ राय के घर पर छापा मारी की गई लेकिन वह फरार रहे उसके घर से तीन मोटरसाइकिल और दर्जनों पार्ट पुर्जे बरामद किया गया बरामद पांच मोटरसाइकिल महुआ वैशाली, पटोरी समस्तीपुर, और मुहीउद्दीन नगर समस्तीपुर से चोरी की गई थी एसडीपीओ प्रीतिश कुमार ने बताया कि छापा मारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक प्रभारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार श्रीवास्तव, पुलिस अवर निरीक्षक सुरेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक आरती कुमारी, प्र , अवर निरीक्षक विनोद कुमार, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक सफीर इमाम , सहायक पुलिस अवर निरीक्षक नीरज कुमार यादव, सिपाही मुन्ना कुमार, सिपाही संजीत कुमार, सिपाही निवासी कुमार शामिल रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.