समुदाय के लोग प्रभात फेरी करने हेतु उपस्थित हुए,
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पू की रिपोर्ट।
कवच परियोजना के अंतर्गत पंचायत के समुदाय लोग प्रभात फेरी करने हेतु उपस्थित हुए,
रिपोर्ट: मोहम्मद एहतेशाम पप्पू
वैशाली जिला के पातेपुर के अलीनगर लेवढण पंचायत के वार्ड संख्या 11 में समग्र शिक्षण एवं विकास संस्थान द्वारा संचालित कवच परियोजना के अंतर्गत सुबह 7:30 बजे को विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर सर्वाइवर बच्चे, समुदाय के बच्चे, मुखिया जी, वार्ड सदस्य, वार्ड पंच एवं समुदाय के लोग प्रभात फेरी करने हेतु उपस्थित हुए, जिसकी अध्यक्षता अलीनगर लेवधन पंचायत की मुखिया श्रीमती ललिता कुमारी द्वारा की गई मुखिया द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया रैली वार्ड सदस्य प्रतिभा देवी के दरवाजे से रवाना होकर आंगनवाड़ी सेंटर होते हुए महावीर चौक लेवढण तक पहुंची कर समाप्त किया गया इस कार्यक्रम के आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य यह था कि बाल मजदूरी पर पूर्ण तरीका से रोकथाम हो सके एवं समुदाय के लोगों को जागरूक किया जा सके एवं बच्चों का चारों अधिकार सुनिश्चित हो सके।इस कार्यक्रम में समग्र शिक्षा एवं विकास संस्थान के जिला समन्वयक सगीर अहमद जी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार पासवान दयानंद कुमार और मोहम्मद असगर अली जी के द्वारा किया गया
