दो दिन पूर्व ससुराल पहुंची महिला की संदिग्धावस्था में मौत , परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ।
गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।
दो दिन पूर्व ससुराल पहुंची महिला की संदिग्धावस्था में मौत , परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ।
थाना क्षेत्र के बरेवा गांव में संदिग्घवस्था में एक महिला का शव बरामद किया है. मृतक महिला गांव के ही मिथलेश महतो की 20 वर्षीय पत्नी गनीता देवी बताई् गई है , मृतिका को आठ माह का गोद में एक पुत्र भी है जिसका नाम आरभ है. सूचना मिलते ही अवर निरीक्षक राजेश कुमार एवं विदुर कुमार ने पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है , वहीं दूसरी ओर मजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी थाना क्षेत्र दरियापुर कफेन गांव निवासी मृतिका की मां सनीचरी देवी भी थाने पर आ धमकी और आरोप लगाते हुए दो दिन पूर्व ही मृतिका मैके से ससुराल आई थी आगे कहा की उसके पुत्री को ससुराल बालो ने गला दबाकर हत्या कर दिया है. पूर्व में भी कई वार उसके पति मिथलेश महतो, ससुर लगन महतो, सास वीणा देवी, भैसुर मुकेश महतो , जीना देवी सहित अन्य ससुराल बालो ने बराबर दहेज में रुपया की मांग करता था. एक माह पूर्व ही महाजन से जमीन छुड़ाने के लिये 50 हजार रुपये की मांग किया था. जब गरीबी के कारण रुपया देने में असमर्थता दिखाया तो उसके पुत्री को मारपीट कर गला दबा दिया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि एक विवाहिता का शव संदिग्घवस्था में बरामद किया गया है. मृतिका के परिजनों द्वारा अभीतक आवेदन नही दिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है. हालांकि यह हत्या है या आत्महत्या इसकी छानबीन किया जा रहा है.
