हाजीपुर जंक्शन पर बाल विवाह, बाल श्रम, बाल व्यापार के मुद्दे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
हाजीपुर जंक्शन पर बाल विवाह, बाल श्रम, बाल व्यापार के मुद्दे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रिपोर्ट :नसीम रब्बानी
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रंस फाउंडेशन के सहयोग से संचालित एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान हाजीपुर वैशाली के द्वारा हाजीपुर जंक्शन पर बाल विवाह, बाल श्रम, बाल व्यापार के मुद्दे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आरपीएफ के इंस्पेक्टर साकेत कुमार ने कहा कि हम सभी को सामूहिक प्रयास से बाल व्यापार को रोकना है । उन्होंने कहा कि ट्रेनों के नियमित जांच कराई जाएगी तथा अगर ट्रेनों में अगर ट्रैफिक हो रहा है तो बच्चों को रेस्क्यू किया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि जीआरपी ,आरपीएफ रेलवे चाइल्डलाइन के संयुक्त प्रयास से हम सभी को हाजीपुर में होने वाले ट्रैफिकिंग को रोकना है । सीमांचल के जिलों से यथा कटिहार , पूर्णिया , किशनगंज, अररिया, सीतामढ़ी ,समस्तीपुर इत्यादि जिलों से बच्चों की ट्रैफिकिंग हो रही है। जिस पर हम सभी को नजर रखनी है। कार्यक्रम का आयोजन आरपीएफ हाजीपुर पोस्ट एवं जीआरपी के सहयोग से किया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए रेलवे चाइल्डलाइन के डायरेक्टर सह सचिव स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान हाजीपुर वैशाली सुधीर कुमार शुक्ला ने बताया कि हाजीपुर जंक्शन से गुजरने वाले ट्रेनों को चिन्हित किया गया है तथा उन ट्रेनों में शीघ्र ही आरपीएफ, जीआरपी के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।इस अवसर पर जीआरपी के थाना प्रभारी जयसिंह ट्यू, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार कश्यप, आरपीएफ के पीके सिंह, धनंजय उपाध्याय, अमित कुमार वर्मा रोमा सरकार, कार्यक्रम के अनिकेत राज, सत्रूजीत कुमार, अवनीत कुमार , शालिनी भारती, मिथिलेश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।
