SBI नयागांव में नये शाखा प्रबंधक ने किया पदभार ग्रहण
SBI नयागांव में नये शाखा प्रबंधक ने किया पदभार ग्रहण-
रिपोर्ट गोपाल सहनी
नयागांव(सारण)
नयागांव बाजार के कोल्डस्टोरेज में स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा नयागांव के नये शाखा प्रबंधक के रूप में शशि शेखर ने पद भार ग्रहण किया है।निवर्तमान शाखा प्रबंधक अलका का स्थानान्तरण होने के कारण उनके स्थान पर श्री शशि शेखर की नियुक्ति की गई है। इस दौरान वर्तमान शाखा प्रबंधक शशि शेखर ने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि यहाँ के स्थानीय लोगों के दिशा निर्देशों का अनुसरण करते हुए बैंक और ग्राहकों को बेहतर सेवा दे सकूं।इस मौके पर सोहन कुमार,अमोद कुमार, दीपक कुमार,अभय कुमार निराला,महेश चौधरी,हरिदयाल राय,रोहित कुमार,सजला देवी समेत बैंक के सभी कर्मचारी मौजूद थे।
