9 साल की तबाही- बर्बादी के खिलाफ धरना- प्रदर्शन में महागठबंधन नेताओं ने मोदी सरकार पर जम कर हमला बोला
9 साल की तबाही- बर्बादी के खिलाफ धरना- प्रदर्शन में महागठबंधन नेताओं ने मोदी सरकार पर जम कर हमला बोला
रिपोर्ट नसीम रब्बानी
वैशाली:महुआ । 9 साल की तबाही बर्बादी के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित की गई,। जिसकी अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सुमन एंव संचालन राजद के नगर अध्यक्ष श्रीकांत यादव ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जाति आधारित जनगणना कराने, महंगाई एवं बेरोजगारी पर रोक लगाने, संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग के विरूद्ध, किसानों की आय दोगुनी करने, उन्माद की राजनीति पर रोक लगाने, दलित- गरीबों की खाद्यान्न योजना बंद करने की साजिश पर रोक लगाओ एवं बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने महुआ प्रखण्ड मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन के बाद धरना पर बैठ गये।
महागठबंधन दलों क्रमशः राजद, जदयू, कांग्रेस, भाकपा माले, भाकपा, माकपा के कार्यकर्ताओं ने “9 साल जनता के तबाही-बर्बादी का कौन है जिम्मेवार – भाजपा के मोदी सरकार”, “बढ़ते महंगाई- बेरोजगारी पर रोक लगाओ”, “संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग बंद करो”, “उन्माद-उत्पात की राजनीति बंद करो” आदि नारे लगाते हुए कार्यकर्ता प्रखण्ड मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता धरना पर बैठ गये। धरना की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार सुमन ने किया।
मौके पर बिनोद कुमार सुमन जदयू, चंदन कुमार सी पी आई, जगरनाथ चंदवंशी माले, संजय कुमार सिंह,संजय यादव,अनिल कुमार गुप्ता, रमन आज़ाद,प्रदीप यादव,रामशंकर यादव, मोहम्मद खुर्सीद आलम, रणविजय यादव,मुकेश यादव, मोहम्मद नदीम रब्बानी, मोहम्मद शाद्दाम हुसैन, के.के. यादव के साथ सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।
अंत में महागठबंधन दलों के नेताओं ने 11 सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपकर कारबाई की मांग की अन्यथा आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
