• बिहार सरकार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन अपनी पुत्री जदयू नेत्री आसमा परवीन के साथ हज के सफ़र पर हुए रवाना।
• बिहार सरकार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन अपनी पुत्री जदयू नेत्री आसमा परवीन के साथ हज के सफ़र पर हुए रवाना।
• हज के लिए रवाना हो रहे इलियास हुसैन व आसमा परवीन को एयरपोर्ट छोड़ने बड़ी संख्या में पहुंचे शुभचिंतक।
• मुल्क में अमन शांति और भाईचारे के लिए अल्लाह से करूंगा दुआ : इलियास हुसैन
• हिंदुस्तान की तरक्की और संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए अल्लाह से दुआ करूंगी : आसमा परवीन
इस्लाम धर्म के पाँच ज़रूरी अरक़ान यानी स्तंभ या फ़र्ज हैं। हज इनमें पाँचवा फ़र्ज़ है। यह तीर्थयात्रा इस्लामी कैलेंडर के 12 वें और अंतिम महीने ज़ु अल-हज्जा की 8 वीं से 12 वीं तारीख तक की जाती है। हज को जाने वाले विश्व भर के मुसलमान मक्का के लिए रवाना हो रहे हैं। इसी क्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री इलियास हुसैन और उनकी पुत्री व जदयू की प्रदेश महासचिव आसमा परवीन भी सोमवार को पटना एयरपोर्ट से हज के लिए रवाना हुई हैं। इस दौरान दोनों नेताओं को इस पाक सफ़र के लिए शुभकामना देने वालों का तांता घर से लेकर एयरपोर्ट तक लगा रहा।
श्री हुसैन ने इस दौरान कहा है कि वो खुशनसीब हैं कि अल्लाह ने उन्हें और उनकी बेटी को हज के इस मुबारक सफ़र पर जाने के लिए चुना है। वो मक्का पहुंच कर मुल्क में अमन शांति और भाईचारे के लिए अल्लाह पाक से दुआ करेंगे।
वहीं जदयू प्रदेश महासचिव और महुआ विधानसभा से पूर्व विधायक प्रत्याशी श्रीमती आसमा परवीन ने भी कहा है कि वे मक्का शरीफ़ में हिंदुस्तान की तरक्की और संपूर्ण विश्व के कल्याण के लिए अल्लाह से दुआ करेंगी। सुब-ए-बिहार पर भी अल्लाह अपना रहमों करम बनाएं रखें। हमारे प्रदेश खुशहाल इसके लिए भी अल्लाह की बारगाह में दुआ करेंगी।
