April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी का भव्य स्वागत बिदुपुर बाजार में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मृदंग एवं ढोल मंजीरे के साथ की गई।

 

 

बिदुपुर। राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करने जाने के क्रम में पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी का भव्य स्वागत बिदुपुर बाजार में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा हरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मृदंग एवं ढोल मंजीरे के साथ की गई। भाजपा नेता हरेश कुमार सिंह ने अंग वस्त्र एवं फुल माला के साथ स्वागत करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं से परिचय एवं संवाद कराया तथा उप मुख्यमंत्री रेणु देवी से सहदुल्लहपुर धोबौली में एक हत्या से संबंधित पीड़ित परिवार से मुलाकात कर भावुक हो गईं। कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बिहार में सत्तासीन महागठबंधन सरकार आम लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दी है एवं संपूर्ण बिहार में बिगड़ी हुई शासन व्यवस्था से उकताए लोग बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रहे हैं तथा महागठबंधन सरकार का बिहार से सफाया तय है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक राघोपुर सतीश कुमार, डॉ ज्योति, संदीप कुमार, आमोद कुमार शर्मा, आनंदी सिंह कुशवाहा, प्रमोद पासवान,अस्तानंद यादव, सुनील कुमार, राहुल ठाकुर, रविन्द्र सिंह यादव, अरुण पासवान, विजय सिंह, राहुल कुमार शर्मा, चन्दन कुमार सहित काफी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.