April 20, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी में समायोजन को लेकर पूरे बिहार में होगा रथयात्रा : प्रदीप कुमार पप्पू

नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी में समायोजन को लेकर पूरे बिहार में होगा रथयात्रा : प्रदीप कुमार पप्पू

 

24 जून को वैशाली में पहुंचेगा रथयात्रा,शिक्षक कर रहे तैयारी

 

रिपोर्ट: आदिल शजपुरी के साथ राजू कुमार की रिपोर्ट

हाजीपुर(वैशाली)अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 में संशोधन कर पंचायती राज एवं नगर निकाय संस्थानों के अन्तर्गत कार्यरत सभी नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी में समायोजन हेतु जारी शिक्षक आन्दोलन को और धारदार बनाने तथा शिक्षकों को गोलबंद करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू पूरे बिहार में रथ यात्रा के माध्यम से बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे।जिसमें वैशाली जिला के महुआ प्रखंड के शक्ति उत्सव हॉल कोल्ड स्टोर के पास 24 जून को 4 बजे शाम से कार्यक्रम निर्धारित है।जिसमे शिक्षक जागरण अभियान रथ यात्रा के द्वारा शिक्षक एवं आम जनों को वर्तमान की सरकार द्वारा जो शिक्षकों से वादा किया गया था,सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध आने वाले चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प बैठक के माध्यम से लिया गया।वैशाली जिला के सभी शिक्षकों सहित महुआ प्रखंड के शिक्षकों से निवेदन पूर्वक आग्रह है कि अपनी पुरानी पेंशन की लड़ाई को धारदार बनाने के लिए राज्य कर्मी का दर्जा बिना शर्त के देने हेतु इस कार्यक्रम को सफल बनावे।इसको लेकर संघ के द्वारा पूर्व सी आर सी सी विजय कुमार के आवास छतवारा स्थित निझमा गांव में एक बैठक हुई।जिसमें महुआ प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी दास,ललित दास, अमित कुमार,सत्येंद्र कुमार,अरुण कुमार,मोहम्मद दिलशेर,विजय कुमार,अनंदलाल पासवान,सुधीर सुमन,अनिल कुमार,राजीव कुमार,इंद्रेश कुमार सहित सभी वरिष्ठ संघीय पदाधिकारी शमिल हुए।
साथ में फोटो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.