वैशाली:योगासन करते हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की तबीयत बिगड़ी।
वैशाली:योगासन करते हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस की तबीयत बिगड़ी।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !हाजीपुर, केंद्रीय मंत्री व हाजीपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद पशुपति पारस उस समय अचानक तबीयत खराब हो गई, जब वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हाजीपुर स्थित योग शिविर में योगासन कर रहे थे ।योग शिक्षकों के द्वारा बताएं निर्देश के अनुसार सभी प्रतिभागी योगासन कर रहे थे, उसी बीच पशुपति पारस ने पीछे खड़े विकास आयुक्त को बताया कि उनकी तबीयत खराब होती जा रही है ।अचानक बैठ गए। आनन-फानन में तुरंत उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें एम्स में भेजा गया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वैसे तबीयत हमारी बहुत खराब नहीं है ।नस दब जाने कारण खड़ा होने में परेशानी हो रही थी ।जिसके कारण मुझे बैठ जाना पड़ा ।कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री की अचानक तबीयत खराब होना चर्चा का विषय बना हुआ है ।
