मुफ्त स्वस्थ जांच शिविर सह आयुष्मान भारत जागरुकता शिविर का आयोजन ।
मुफ्त स्वस्थ जांच शिविर सह आयुष्मान भारत जागरुकता शिविर का आयोजन ।
पातेपुर से मोहम्मद एहतेशाम पप्पू की रिपोर्ट।
पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के अजीजपुर चांदे पंचायत के सकरौली गांव स्थित बाबा रविनाथ मंदिर के प्रांगन में महुआ के शालिनी फाउन्डेशन एवं कृष्णा होस्पिटल के सौजन्य से मुफ्त स्वास्थ्य जांच सह आयुष्मान भारत जागरूकता कैम्प का आयोजन गुरूवार को डा0 उदय शंकर कुमार के नृततव में किया गया। आयोजित कैम्प में 325 विभिन्न प्रकार के रोगीयों का मुफ्त स्वस्थ जांच किया गया एवं चिकित्सकों के द्वारा रोगियों को इलाज हेतु बेहतर परामर्श दिए गए वहीं आयुष्मान भारत योजना के तहत रोगीयों को मिलने वाली सरकारी सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । स्वास्थ्य जांच शिविर में मुख्य रूप से डाक्टर आर के रवि , शिशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर सृष्टि यादव, एएनएम पूनम कुमारी,नेहा कुमारी,जीएनएम आर्यन कुमार, गणेश कुमार ने सहयोग किया। इस अवसर पर पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों के साथ ही भारी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद थे।
