उर्दू के बिना हिन्दुस्तान अधूरा है : शिव चन्द राम
उर्दू के बिना हिन्दुस्तान अधूरा है : शिव चन्द राम
उर्दू एक्शन कमिटी उर्दू भाषा के विकास के लिए ही बनी है : अशरफुन्नबी कैस
उर्दू के साथ ना इंसाफी को हम बर्दाश्त नहीं कर सकते :अनवारूल होदा
नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी
हाजीपुर / महुआ(वैशाली)उर्दू एक्शन कमिटी वैशाली के बैनर तले महुआ बाजार के देसरी रोड स्थित हाफिज तौकीर सैफी के आवासीय परिसर मैदान में शानदार ” उर्दू बेदारी कान्फ्रेंस ” का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कमिटी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अजीमउद्दीन अंसारी एवं संचालन कमिटी के सचिव एजाज आदिल ने की।कार्यक्रम की शुरुआत कमिटी के उपाध्यक्ष हाफिज मोहम्मद सईद तेगी के द्वारा कुरान की तिलावत और सचिव एजाज आदिल के नात ए पाक से किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री शिव चंद्र राम ने कहा कि उर्दू भाषा के बगैर हिन्दुस्तान अधूरा है।इसके बिना हमारा काम नहीं चल सकता।उर्दू के विकास के लिए हम सदैव तत्पर हैं और जो भी मदद होगा वह हम करेंगे।यह मुल्क सभी का है।इस मुल्क के लिए हिन्दू,सिख,इसाई,बौद्ध ने जितना लहू बहाया है उससे कहीं ज्यादा मुसलमानों ने बहाया है तभी यह मुल्क आजाद हुआ है।
उर्दू भाषा से ही मुल्क की शान,शौकत बरकरार है।इसके लिए महागठबंधन की सरकार भी काम कर रही है।सरकार के द्वारा सख्ती से यह निर्देश जारी किया गया है कि कोई भी पदाधिकारी अपने कार्यालय पर नाम को उर्दू में भी लिखेंगे।मैं अपनी तरफ से आश्वस्त करता हूं कि उर्दू एक्शन कमिटी के लोग जब कहेंगे शिक्षा मंत्री से मुलाकात करने चलेंगे।उर्दू के हर समस्या का निदान होगा।इन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से एक संकल्प दिलाते हुए कहा कि उर्दू के विकास के लिए सभी लोग उर्दू का एक अखबार खरीद कर जरूर पढ़े।
कार्यक्रम से उर्दू एक्शन कमिटी बिहार के अशरफुन्नबी कैसर,अनवारूल होदा,अनवारूल हसन वस्तवी,डॉक्टर शफी उज्जमां मोअज्जम ने संबोधित करते हुए उर्दू भाषा पर विस्तार से चर्चा की और उर्दू एक्शन कमिटी के बारे में लोगों को जानकारी दी।उर्दू एक्शन कमिटी के प्रदेश अध्यक्ष एस एम अशरफ फरीद ने रांची से ही फोन पर कार्यक्रम को संबोधित किया और सभी को इस कार्यक्रम के लिए मुबारकबाद पेश किया।कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वागत उर्दू एक्शन कमिटी वैशाली के जनरल सेक्रेटरी हाफिज तौकीर सैफी ने फूलों का माला पहनाकर किया।कार्यक्रम मेंमौलाना कमर आलम नदवी,मौलाना आसिफ,बद्र मोहम्मदी,कौसर परवेज खान,नगर परिषद महुआ के चेयरमैन नवीन चन्द्र भारती आदि ने भी संबोधित किया।जबकि शायर मजहर वस्तवी,एजाज आदिल,बशर रहीमी,हनीफ अख्तर,प्रोफेसर नाजिम कादरी ने उर्दू भाषा के विकास पर अपनी शायरी से लोगों को जागरूक किया।इस अवसर पर जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के वैशाली जिलाध्यक्ष व पूर्व मुखिया मोहम्मद मुस्तफा हसन,पातेपुर के राजद प्रखण्ड अध्यक्ष मकबूल अहमद अंसारी,राजद नेता सरफराज एजाज,पत्रकार मजहर हसन,मोहम्मद शाहनवाज अता,मोहम्मद आसिफ अता,मोहम्मद दिलशेर,अदील अब्बास,मोहम्मद अमीर उल्लाह,सफदर इरशाद,नगर पार्षद कामिल रजा उर्फ राजा बाबू,अभिषेक जायसवाल,राज कमल,राम प्रवेश साह,बड़े लाल यादव,अबु गुलाम सरवर,अबु बकर,मोहम्मद अफरोज आलम,मोहम्मद अकबर अली,अंसारू ल हक,मोहम्मद सेराज,डॉक्टर एजाज,मुस्तफा अंसारी,मोहम्मद तजममुल,मौलाना आसिफ जमील,मोहम्मद अमीरूल हक,मास्टर मोहम्मद आशिक,एहसान सिद्दीकी,प्रोफेसर आफताब आलम,भाजपा नेता मोहम्मद असगर अली,महमूद आलम,मोहम्मद नसीम आदि समेत सैंकड़ो उर्दू के शैदाई शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया।अंत में हाफिज तौकीर सैफी के धन्यवाद ज्ञापन और हाफिज सईद तेगी की दुआ पर कार्यक्रम समाप्त हुआ।
