April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

रालोजपा कार्यकारिणी की बैठक में कमेटी का विस्तार।

रालोजपा कार्यकारिणी की बैठक में कमेटी का विस्तार।

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी

महुआ। वैशाली जिला अंतर्गत महुआ प्रखंड के जवाहर चौक स्थित गुरुकुल एकेडमी में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी वैशाली जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में आगामी लोकसभा की तैयारी को लेकर बूथ कमेटी सह सदस्यता अभियान पर विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया। साथ ही जिला कमेटी का भी विस्तार किया गया। रालोजपा सुप्रीमो व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस द्वारा हाजीपुर के लिए किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया गया। मौके पर रालोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि युवा देश का भविष्य होता है इसीलिए देश निर्माण की इस कड़ी में युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया। जिस ढंग से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए कार्य को किए जा रहे हैं इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रवाद के मूल सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव ब्रह्मदेव राय,प्रदेश संगठन सचिव शिवनाथ पासवान,छात्र रालोजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,प्रदेश सचिव जयप्रकाश गुप्ता नकुल,कामेश्वर प्रसाद सिंह,जिला महासचिव छोटे पासवान,जिला सचिव बबलू पासवान,छात्र प्रधान महासचिव मनोज कुमार पासवान,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,जिला उपाध्यक्ष ब्रजदेव पासवान,जिला प्रवक्ता दिनेश पांडे,राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष सबल पासवान, राघोपुर दलित सेना अध्यक्ष मिथुन पासवान, प्रदेश सचिव राजेश सिंह,रालोजपा नेता सुरेंद्र पासवान शास्त्री,प्रदेश संगठन सचिव शिवनाथ पासवान,महुआ प्रखंड अध्यक्ष धर्मवीर कुमार पासवान आदि उपस्थित थे। कमेटी विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष ने जिला सचिव के पद पर क्रमशःमो रेयाजुद्दीन चेहराकला, अखिलेश पासवान चेहराकला, मिथिलेश कुमार सुमन चेहराकला, रविंद्र पासवान लालगंज,अमर कुमार पासवान महुआ,संतोष कुमार महुआ, पप्पू पासवान महुआ,राजू पासवान महुआ,विक्की कुमार महुआ, जिला उपाध्यक्ष क्रमशः सोहन कुमार राजापाकर,रणधीर पासवान राजापाकर,शंभू पासवान महुआ, जिला महासचिव क्रमशः उमा पासवान भगवानपुर,कुंदन कुमार राजापाकर,उमा शंकर पासवान महुआ,भैयाराम पासवान भगवानपुर, आलोक कुमार पासवान भगवानपुर, राकेश पासवान भगवानपुर,नीलम कुमारी पंचायत समिति गौसपुर चक्मजाहिद,राजेश्वर भगत राघोपुर, रामप्रवेश पासवान राघोपुर,नरेश महतो राघोपुर,मिथिलेश पासवान महुआ,जगदीश राम राघोपुर,सुरेंद्र पासवान राघोपुर,अवधेश सिंह बेलसर को मनोनीत किया है। नव मनोनीत सदस्य को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.