April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया के डेयरी फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से हुए मजदूर की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया

 

मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया के डेयरी फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से हुए मजदूर की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी

वैशाली:राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के इंडस्ट्रियल एरिया के डेयरी फैक्ट्री में अमोनिया गैस के रिसाव से हुए मजदूर की मौत पर गहरा दुख एवं शोक प्रकट करते हुए पारस ने कहा कि इस विचलित करने वाली घटना में कई मजदूर भी बुरी तरह से घायल हुए हैं। मृतक मजदूर के परिवार जनों को समुचित मुआवजा दिलाने को लेकर तथा घायलों के अच्छे और उचित इलाज के लिए मंत्री ने वैशाली जिलाधिकारी एवं स्थानीय जिला प्रशासन को निर्देशित भी किया है। पशुपति पारस ने कहा कि स्थानीय प्रशासन के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार समय पर तत्परता दिखाने के कारण यह घटना को भयावह रूप लेने से रोका जा सका। पारस ने बिहार सरकार से इस घटना में मृतक मजदूर के परिवारजनों को उचित मुआवजा देने तथा घायल मजदूरों के इलाज के लिए समुचित राशि उपलब्ध कराने का मांग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.