April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मेरी लड़ाई उस समय तक जारी रहेगी जब तक मांग पुरी नहीं होती / प्रदीप कुमार पप्पू

मेरी लड़ाई उस समय तक जारी रहेगी जब तक मांग पुरी नहीं होती / प्रदीप कुमार पप्पू

नसीम रब्बानी
आदिल शाहपुरी
वैशाली संवाददाता सूत्र बिहार के गोपालगंज से होते हुए बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के द्वारा चल रहे ” शिक्षक अधिकार रथ यात्रा ” का लोकतंत्र की जननी वैशाली के ऐतिहासिक महुआ की धरती पर सैकड़ो शिक्षकों ने शानदार स्वागत किया।वैशाली की धरती पर शानदार स्वागत से अभिभूत होकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू समेत अन्य नेताओं ने शिक्षकों का सहृदय धन्यवाद किया।इस अवसर महुआ बाजार के पंच मुखी चौक पर स्थित शक्ति उत्सव हॉल में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू,प्रदेश कोषाध्यक्ष अनवार करीम,दरभंगा जिलाध्यक्ष शंभू यादव,वैशाली जिलाध्यक्ष उत्पलकांत,वैशाली जिला सचिव पंकज कुशवाहा,महुआ प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी दास के हाथों दीप प्रज्ज्वलित कर किया । इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू ने कहा किमेरी लड़ाई उस समय तक जारी रहेगी जब तक मांग पुरी नहीं होती । मैं बेरोजगारी हटाने की बात करता हूं और गठबंधन की सरकार हमें ही हटाने की बात करती है हम शिक्षक संघ चट्टानी एकता के साथ लड़ाई में खड़े हमारे शिक्षक संघ में कोई मत भेद नहीं है इस सभा में संजीव कामत मधुबनी जिला अध्यक्ष , उत्पलकांत वैशाली जिला अध्यक्ष , पंकज कुशवाहा जिला सचिव , रविन्द्र कुमार जिला कोसा अध्यक्ष , राणा अभय जिला उपाध्यक्ष , ललित दास उपाध्यक्ष , कौशर परवेज पूर्व बीआरपी गोरौल , मोहम्मद अकबर अली प्रखण्ड अध्यक्ष जंदाहा , वकील राय प्रखण्ड अध्यक्ष राजापाकर , अशर्फी दास प्रखण्ड अध्यक्ष महुआ , राघवेंद्र प्रसाद प्रखण्ड कोषाध्यक्ष महुआ , अरुण कुमार प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष , संजय कुमार सुमन , अमीत कुमार,, मोतीलाल पासवान, सुधीर कुमार, सत्येंद्र कुमार, सकिंद्र कुमार उपाध्यक्ष , ब्रजकिशोर कुमार, कुमारी बिंदी, बैजन्ती सिन्हा, बुसरा प्रवीण, सोगरा कमर अंसार, अमोद पासवान, आशिक हसन, संजय कुमार, मुन्ना रजक, शिवनाथ राय, रंजीत कुमार, रामबाबु पासवान, देवेंद्र सिंह, हरिचंद्र पासवान, आलोक कुमार सिंह, अनील कुमार, रविन्द्र कुमार, अवधेश कुमार, मजहर हुसैन, रविन्द्र कुमार भारती समेत हजारों की संख्या में उपस्थित आंदोलन करता शिक्षक से कहा कि यह प्रोग्राम बिहार के 38 जिला में होगा। इसके लिए आपकी ताकत और एकजुटता के साथ जिस तरह जमें हैं यही एकजुटता हमारी जीत की सीढ़ी तय करेगी । यही नहीं शिक्षक को गोलबंद करेंगे,समाज को बताएंगे।सरकार की नीयत मे खोट है।सरकार मे आने वाले झूठे वादा करते है।महागठबंधन की सरकार बनी और शिक्षक का वादा भूल गए।षड्यंत्र है।जो नियोजित शिक्षक है उन्हे परीक्षा देकर राज्य कर्मी बनेंगे।हमारे बहुत से शिक्षक परीक्षा देने लायक नहीं है।यह परीक्षा देने के बाद भी आप शिक्षक ही रहेंगे।बिहार के बेरोजगारो के लिए सबसे बड़ा धोखा है।सीटेट,बीएड किए है वह कहा जाएंगे।सरकार की मंशा शिक्षक को समाज में शर्म सार करने की है।विद्यालय का निरीक्षण लिपिक करेंगे।इस तरह का अनुचित निर्णय के खिलाफ संघ लडेगा।अनुश्रवण और निरीक्षण का विरोध नहीं करते मगर जो आदेश आया है उसका पुरजोर विरोध करेगे।बिहार के शिक्षकों को आह्वान करते हुए कहा कि पटना जाने से रोका है तो कहा चाहते है कि मुख्य मंत्री जी,उप मुख्य मंत्री जी हम लोगों पटना जाने से रोक नही सकते।जुलाई मे पटना चले।जिनको वोट दिए हैं उनके यहां घेरा डालेंगे।विधान सभा सत्र में पटना पहुंच कर सरकार को घेरने की तैयारी करें इस अवसर पर महुआ विधानसभा क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक प्रिंट मीडिया के लोगों को कलम डायरी शाल और फूलों का माला पहना कर सम्मानित किया गया जिनमें शाहनवाज अता, एजाज आदिल शाहपुरी , आसिफ आता , अजीमुद्दीन अंसारी , अब्दुल वाहिद, शराफत खान , दिल शेर आलम , नवनीत कुमार , विपिन कुमार , राजेश मिश्रा , सुनील कुमार , राहुल कुमार , दिलीप कुमार इत्यादि के नाम शामिल हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अशरफी दास ने की और संचालन महुआ प्रखंड के कोषाध्यक्ष कोषाध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद ने की और महुआ ईकाई शिक्षक संघ के जुझारू शिक्षक श्री मोहम्मद दिलशेर मीडिया प्रभारी के देख रेख में कार्यक्रम का किया गया। अंत में जिला अध्यक्ष उत्पलकांत जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन पर समाप्त हुआ

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.