April 22, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

बकरीद को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

ताजपुर, समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर / समस्तीपुर : – – आदर्श ताजपुर में बकरीद को लेकर ऑपर थानाध्यक्ष राजू कुमार की अध्यक्षता में 25 जून को ताजपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ मनोज कुमार ने कहा कि पर्व चाहे जिस समुदाय का हो शांति और भाईचारे के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में मनाना चाहिए। सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी व्यक्तियों की सहभागिता काफी महत्वपूर्ण है। क्षेत्र में कहीं से किसी प्रकार की कोई हिंसक व अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी लोगों के सहयोग की जरूरत है। उपस्थित लोगों से शांति, भाईचारे व हर्षोल्लास के साथ बकरीद मनाने की अपील की। मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी,उप चेयरमैन प्रतिनिधि अंशु अकेला,पूर्व प्रमुख सुरेश राय, राज कुमार राय, तबरेज आलम,गिलमान अहमद, मुखिया राजीव कुमार, विनोद राय, आकिल इकबाल कृष्णकांत उपाध्याय सहित क्षेत्र के गण्यमान लोग महजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.