अज्ञात हमलावरों ने डॉ सुरेंद्र पर किया जानलेवा हमला।
अज्ञात हमलावरों ने डॉ सुरेंद्र पर किया जानलेवा हमला।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !महुआ ,प्रखंड क्षेत्र के मधौल गांव निवासी डॉ सुरेंद्र कुमार पासवान पिता बांके पासवान ने महुआ थाने में एक लिखित आवेदन देकर चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई है ।अपने लिखित बयान में डॉ सुरेंद्र पासवान ने कहा कि पिछले रात लगभग 1:30 बजे मेरी नींद खुली तो देखा कि मेरे घर में कुछ अज्ञात लोग प्रवेश किए हुए ।मैं जैसी घर की ओर बढ़ा वैसे ही वे हमपर हमलावर हो गए और मेरे साथ मारपीट करने लगे ।जब मेरे बच्चे, पत्नी के चिल्लाने की आवाज स्थानीय लोगों को लगी तब वे सब भाग चले । परिजनों ने महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उपचार की । डॉ सुरेंद्र ने बताया कि जिस प्रकार मुझ पर जानलेवा हमला किया गया, उससे साफ जाहिर है थी मुझे जान से मारने की नियत से अपराधी मेरे घर पर आए थे ।उन्होंने बताया कि वे अनुसूचित जाति /जनजाति सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति के सदस्य हैं ,साथ ही साथ जिला टी वी फोरम के सदस्य हैं ।अपने बयान में उन्होंने कहा है कि वे पातेपुर विधानसभा से विधायक की चुनाव भी लड़ चुके तथा वे ग्रामीण चिकित्सक संघ के जिला स्तरीय कमेटी के सचिव भी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
