April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने पत्रकारों व शिक्षकों को किया सम्मानित,दिखा गंगा जमुनी तहजीब का बेहतरीन नजारा

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने पत्रकारों व शिक्षकों को किया सम्मानित,दिखा गंगा जमुनी तहजीब का बेहतरीन नजारा

रिपोर्ट – नसीम रब्बानी वैशाली बिहार

हाजीपुर/ महुआ(वैशाली) जिले की ऐतिहासिक धरती महुआ में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के बैनर तले कार्यक्रम ” शिक्षा – शिक्षक जागरण अभियान ” महुआ बाजार के पंच मुखी चौक स्थित शक्ति उत्सव हॉल में आयोजित किया गया।जिसकी अध्यक्षता संघ के महुआ प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी दास व संचालन राघवेंद्र कुमार और सत्येन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया।इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान जहां संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू,प्रदेश कोषाध्यक्ष अनवार करीम,प्रदेश उपाध्यक्ष शंभू यादव,मधुबनी जिलाध्यक्ष संजीव कामत का शानदार स्वागत किया गया।वहीं कार्यक्रम के दौरान संघ के द्वारा जिले के पत्रकार और शिक्षक को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में वैशाली जिला के कौमी तंजीम के बेबाक पत्रकार मोहम्मद शाहनवाज अता,चेहराकलां के पत्रकार एजाज आदिल,पत्रकार अब्दुल वाहिद,पत्रकार शराफत खान,पत्रकार मोहम्मद आसिफ अता,महुआ के विभिन्न समाचार पत्र के पत्रकार राजेश मिश्रा,नवनीत कुमार,विपिन गुप्ता,मुरारी कुमार,नसीम रब्बानी,दिलीप कुमार, सुनील कुमार आदि समेत जिले के सबसे वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद अजीमउद्दीन को शाल ओढ़ाकर,माला पहनाकर व उपहार देकर सम्मानित किया गया।वहीं शिक्षा के क्षेत्र में अपना अहम योगदान देने वाले शिक्षक कौसर परवेज खान,जाहिद आलम,रविन्द्र कुमार,आनंद मोहन आदि समेत संघ के सभी सदस्य को भी सम्मानित किया गया।जबकि महुआ प्रखंड कमिटी में काफी सक्रिय रूप से कार्य करने वाले शिक्षक सह मिडिया प्रभारी मोहम्मद दिलशेर को भी संघ ने सम्मानित किया।संघ के द्वारा कार्यक्रम में गंगा जमुनी तहज़ीब को बरकरार रखते हुए हिन्दी एवं उर्दू के पत्रकार,शिक्षक को सम्मानित कर एक इतिहास रचा गया जो सदियों याद रखा जायेगा।वैसे महुआ की ऐतिहासिक धरती भी गंगा जमुनी तहजीब की बेमिसाल धरती है।जहां से मुल्क में यह पैगाम हमेशा दिया जाता है।कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने और सफल आयोजन के लिए संघ के सभी लोगों को बधाई दी जा रही है।वहीं इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पत्रकार को सम्मानित करने पर उर्दू मिडिया फोरम वैशाली के जिला सचिव मोहम्मद शाहनवाज अता ने बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के सभी सदस्यों को बधाई के साथ-साथ गंगा जमुनी तहजीब को बरकरार रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.