April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

हवन यज्ञ के साथ बाबा कारिख पूजन संपन्न

हवन यज्ञ के साथ बाबा कारिख पूजन संपन्न
महुआ। रेणु सिंह
महुआ के भदवास में 5 दिनों से चल रहे बाबा कारिख का पूजन मंगलवार को विधि विधान के साथ संपन्न हो गया। यहां पूजन संपन्न होते ही श्रद्धालुओं के जयकारे से इलाका गूंज गया उठा।
यहां पर भगत नंदलाल द्वारा विधिवत पूजा कराया गया। उन्होंने 5 दिनों तक बाबा कारिख की पूजन विधिवत संपन्न कराया। बताया गया कि बाबा कारिख को विधि विधान से पूजन करने पर सबकी मनोकामना पूर्ण होती है। यहां पर महिला श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने हवन कर विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की। लोगों में भक्ति और आस्था सिर चढ़कर बोली। मुखिया सविता देवी ने बताया कि पूजा को लेकर आपसी प्रेम, एकता लोगों में बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.