April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

बकरीद को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

बकरीद को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च
महुआ। रेणु सिंह
बकरीद को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर अनुमंडल प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के जरिए लोगों को पर्व पर शांति की अपील की गई। लोगों को विश्वास दिलाया गया कि प्रशासन पूरी तरह सजग हैं। पर्व पर आपसी प्रेम, एकता और भाईचारा कायम रखें।
एसडीओ निवेदिता कुमारी, डीएसपी सुमन सुरभ, थानाध्यक्ष प्रभात रंजन सक्सेना, अवर निरीक्षक परशुराम सिंह आदि ने पुलिस वलों के साथ महुआ बाजार सहित विभिन्न जगहों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पर्व पर शांति बहाल रखने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन पर्व को लेकर हर जगह अलर्ट है। जगह जगह पुलिस के जवान शांति बहाल रखने के लिए तैनात किए गए हैं। पर्व को आपसी सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए। पर्व को एकता और भाईचारा का रूप देकर मनाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.