January 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

वर्षा से जहां किसानों के चेहरे खिले ,वहीं नगर प्रशासन की पोल खुली ।


वर्षा से जहां किसानों के चेहरे खिले ,वहीं नगर प्रशासन की पोल खुली ।

रिपोर्ट सुधीर मालाकार

वैशाली ! हाजीपुर,,पिछले दो तीन दिनों से क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की व भारी बारिश के कारण जहां खेती की तैयारी में जुटे किसानो के चेहरे खिल उठे, वही नगर की नरकीय स्थिति देखकर प्रशासन के पोल खुल गई। बताते चलें कि वैशाली जिले के विभिन्न हिस्सों में पिछले दो तीन दिनों से हो रही हल्की व भारी बारिश से जहां किसान के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रहे है, वही नगर परिषद क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से की गई तैयारी की पूरी पोल खुल गई। चारों तरफ जलजमाव होने के कारण कीचड़ ही कीचड़ नजर आ रहे हैं, जिससे चलने में राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। हाजीपुर ,महुआ ,महनार, जंदाहा, पातेपुर ,लालगंज नगर पंचायत और नगर परिषद क्षेत्र में समुचित नाली की व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर जलजमाव की के कारण लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तो पहली बारिश की यह झांकी है ,अभी तो पूरा बरसात का मौसम आना बाकी है। दूसरी तरफ हल्की बारिश हो या भारी बारिश बिजली के चले जाने के कारण आम जनता को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, यह तो देखते ही बनती है ।हल्की बारिश में भी बिजली चली जाती है, घंटो घंटो नपाता रहती है, वैसे स्थिति में बच्चों के साथ रहना दुभर हो जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.