May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जियो स्टूडियोज प्रेजेंट्स रितेश पांडेय की अपकमिंग फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ का फर्स्ट लुक आउट

जियो स्टूडियोज प्रेजेंट्स रितेश पांडेय की अपकमिंग फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ का फर्स्ट लुक आउट

रिपोर्ट, नसीम रब्बानी

भोजपुरी सिने जगत में अपने बेबाक अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाने वाले अभिनेता रितेश पांडेय की अपकमिंग फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया। फिल्म का फर्स्ट लुक जियो स्टूडियोज ने जारी किया है, जो एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। विभिन्न भाषाओं के समृद्ध कंटेन्ट के साथ जियो स्टूडियोज ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है, जिसका एक उदाहरण भोजपुरी भी है। जहां एक बार फिर से भोजपुरी के सुपर स्टार के साथ फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ पर जियो स्टूडियोज की मुहर लग गई है।

बहरहाल, जियो स्टूडियोज प्रस्तुत फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ में रितेश पांडेय, विक्रांत सिंह राजपूत, मधु शर्मा, यामिनी सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं, जबकि फिल्म में भोजपुरी के सबसे वरस्टाईल एक्टर अवधेश मिश्रा, प्रकाश जैश, के के गोस्वामी, महेश आचार्य और देव सिंह जैसी दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी में यह फिल्म और भी खास नजर आ रहा है, जिसकी एक झलक फिल्म के फर्स्ट लुक में भी दिखाई दे रही है। इस फिल्म का ट्रेलर 1 जुलाई 2023 को रिलीज होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही फिल्म के फर्स्ट लुक दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इसमें सभी कलाकारों के चेहरे की भाव – भंगिमा इस फिल्म को लेकर उत्सुकता पैदा करने वाला है। यूं कहें कि फिल्म के फर्स्ट लुक ने सिने प्रेमियों के बीच निश्चित रूप से उत्साह और दिलचस्पी पैदा कर दी है।

वैसे आपको बता दें कि जियो स्टूडियोज़ प्रेजेंट्स व मैडज़ मूवीज और एक्चुअल मूवीज प्रोडक्शन की फिल्म ‘तू तू मैं मैं’ की निर्माता ज्योति देशपांडे, अविनाश रोहरा, समीर आफताब और वेंकट महेश हैं। निर्देशक प्रवीण कुमार गुडरी हैं। कैमरामैन वासु, म्यूजिक छोटे बाबा, लिरिक्स अरबिंद तिवारी व सुमित सिंह चंद्रवंशी की है। लेखक इंद्रजीत कुमार हैं। एडिटर गुरजेंट सिंह हैं। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे हैं।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.