February 10, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मानसून की पहली बारिश में ही डूबी ताजपुर की सड़कें -सुरेंद्रनवगठित नगर परिषद भी बना हाथी की दांत

मानसून की पहली बारिश में ही डूबी ताजपुर की सड़कें -सुरेंद्रनवगठित नगर परिषद भी बना हाथी की दांत

ताजपुर , समस्तीपुर से अब्दुल कादिर की रिपोर्ट

ताजपुर, 30 जून 2023

मानसून की पहली बारिश में ही ताजपुर की सड़कें डूब गई। इससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को को राह बदलकर चलने को मजबूर हैं। चाहे नप के मोतीपुर वार्ड-26 की सड़क हो, योगियामठ, बहेलिया टोला, फलमंडी, कर्बला पोखर, आलूमंडी, अस्पताल रोड की सड़कें हो या फिर ताजपुर का हृदयस्थल राजधानी चौक की सड़कें हो, सब के सब जलमग्न है।
इससे राहगीरों एवं वाहनों का आना- जाना के साथ व्यवसाय तक प्रभावित है। स्मार- पत्र, प्रतिनिधिमंडल आदि के माध्यम से बार- बार नप, प्रखण्ड एवं जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराने के बाबजूद जलनिकासी की व्यवस्था नहीं किया गया।
भाकपा माले प्रखण्ड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने ताजपुर की सभी जलजमाव से प्रभावित सड़कों से जलनिकासी, पक्का नाला निर्माण एवं सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.