डॉक्टर्स डे पर सम्मानित हुए चिकित्सक
डॉक्टर्स डे पर सम्मानित हुए चिकित्सक
महुआ। रेणु सिंह
डॉक्टर्स डे पर शनिवार को यहां इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाजसेवी द्वारा चिकित्सकों को संयुक्त रूप से दिया गया। सम्मान कार्यक्रम का आयोजन महुआ में हुआ।
यहां राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर समाजसेवी सत्येंद्र कुमार ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सदस्यों को फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। संयुक्त सम्मान कार्यक्रम के मौके पर डॉ महेश चौधरी, डॉ केसी विद्यार्थी, डॉ वी दयाल सिंह, डॉ अरुण कुमार, डॉ मो शमीम अंसारी आदि को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि डॉक्टर धरती के भगवान होते हैं। वे मरीजों का जान बजाते हैं। वह किसी मरीज से अमीर गरीब, अच्छे बुरे नहीं। बल्कि एक समान भाव रखते हैं। डॉक्टरों के लिए सारे मरीज एक समान होते हैं। डॉक्टर ही धरती पर ऐसे भगवान हैं जिनके लिए हर कोई एक समान होता है। सम्मान पाकर अभिभूत हुए डॉक्टरों ने कहा कि वह सेवा भावना से कार्य करते हैं। उनके यहां आने वाले सारे मरीज एक समान होते हैं।
