February 7, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बंगरा में शुरू हुआ प्रारंभिक शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण

प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बंगरा में शुरू हुआ प्रारंभिक शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण

रिपोर्ट:गोपाल सहनी

छपरा:- प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय बंगरा में राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद महेंद्रू पटना के निर्देश पर छह दिवसीय प्रारंभिक विद्यालयों के शिक्षकों का आवासीय प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हुआ। प्रशिक्षण का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य पप्पू कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि इस छः दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षुओं को बुनियादी और संख्या ज्ञान(FLM) एवं शिक्षक की भूमिका तथा राज्य द्वारा संचालित विद्यालय से संबंधित विभिन्न बातो एवं इससे संबंधित कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के उप-प्राचार्य डा० प्रेम कुमार, व्याख्याता श्री संजय राम,अख्तर अली,मनोरंजन गोंड, डॉ रविन्द्र कुमार एवं समन्वयक सह वरीय व्याख्याता श्री राजेश्वर प्रसाद सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.