अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस पर महुआ में छापेमारी, दुकानदारों में हड़कंप ।
अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस पर महुआ में छापेमारी, दुकानदारों में हड़कंप ।
रिपोर्ट : सुधीर मालाकार ।
वैशाली ! महुआ ,नगर परिषद कार्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्ति दिवस पर विशेष रूप से नगर के कई दुकानो पर एक विशेष दल टीम गठित कर प्लास्टिक मुक्त के लिए दर्जनों दुकान पर छापामारी की गई। कई दुकानदारों पर आर्थिक जुर्माना के रूप में ₹7500एवं 18 किलो प्लास्टिक बैग जप्त किया गया । नगर प्रबंधक धीरज कुमार, नगर कर्मी अभय कुमार एवं महुआ थाना के एसआई दिलीप कुमार सिंह पुलिस टीम संयुक्त रूप से मिलकर छापामारी की । नगर सफाई पर्यवेक्षक सुनील कुमार, विक्की कुमार सिंह गुड्डू कुमार यादव द्वारा महुआ गोला रोड, पातेपुर रोड ,मुजफ्फरपुर रोड, गांधी चौक ,बच्चन शर्मा चौक सहित अन्य जगहों पर छापामारी की गई ।दुकानदारों में हड़कंप मच गया । बताते चलें कि बिहार में प्लास्टिक बैन है ,फिर भी चोरी छुपे राशन, किरासन ,होटल, कपड़ा दुकान में प्लास्टिक का धड़ल्ले से प्रयोग देखने को मिल रहा है। बिहार में जो भी प्रतिबंध सरकार द्वारा लगाई जाती है, उसका खुलेआम धज्जियां उड़ाई जाती है, जो की चिंता का विषय है ।जनता को भी प्लास्टिक से होने वाले हानी के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है ,तभी जाकर प्लास्टिक पर प्रतिबंध पूर्ण रूप से सफल हो पाएगा।
