May 9, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

एसडीओ हाजीपुर के नेतृत्व में पदाधिकारी वैशाली जिला स्थित कांवर पथ का कर ले सत्यापन –

एसडीओ हाजीपुर के नेतृत्व में पदाधिकारी वैशाली जिला स्थित कांवर पथ का कर ले सत्यापन –

रिपोर्ट सूधीर मालाकार

-काँवरियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए करायी जाएगी सभी जरूरी व्यवस्था- जिलाधिकारी

श्रावणी मेला-2023 के अवसर पर विधि व्यवस्था भीड़ नियंत्रण यातायात नियंत्रण एवं कांवरियों की सुख सुविधा के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा जिलाधिकारी के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में पदाधिकारियों के साथ कि गयी जिसमे पुलिस अधीक्षक वैशाली श्री रविरंजन कुमार भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष श्रावण मास का शुभारंभ 04 जुलाई को हो रहा है और मलमास होने के कारण यह 31 अगस्त को सम्पन्न हो रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कॉवरियागण काँवर लेकर पहलेजा घाट से हाजीपुर होते हुए मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में जल चढ़ाने जाते हैं। वैशाली जिला में कॉवर पथ की कुल लंबाई लगभग 35 किमी है। जिलाधिकारी के द्वारा काँवरियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर को कांवर पथ का पूरी तरह से जांच कर सत्यापन कर लेने का निर्देश निदेश दिया गया।उन्होंने कहा कि हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर जहां कट हैं वहां पर ड्रॉप गेट लगवा दिया जाय। काँवर यात्रा को सुगम बनाये रखने के लिए काँवरियों की अधिक संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था में शनिवार से सोमवार तक हाजीपुर सराय- भगवानपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग में आवश्यक परिवर्तन कर रूट डायवर्ट करने की बात कही गई और इसका व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निदेश दिया गया।
काँवरियों के ठहरने के लिए समुचित व्यवस्था कराने के लिए हाजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य एनएच पथ में प्रत्येक पांच किमी पर कैम्प लगाने का निर्देश दिया गया । इन सभी कैम्पों में विद्युत आपूर्ति निर्वाध रूपसे कराने,शुद्ध पेयजल, सफाई, शौचालय, मेडिकल टीम की व्यवस्था रखने एवं सभी जगह सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन वैशाली को निर्देश दिया गया है कि हाजीपुर से सराय एवं सराय से गोरौल तक दो एम्बुलेंस आवश्यक दवाओं एवं चिकित्सक दल के साथ सघन रूप से भ्रमणशील रखेंगें।
सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्रों में काँवरियों से संबंधित सभी मार्गो में पुलिस बल, दफादार / चौकीदार साथ गश्ती कार्यरत रखेंगे तथा स्वयं भी भ्रमणशील रहकर स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने का निदेश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर भगवानपुर एवं गोरौल में कंट्रोल रूम बना दिया जाए।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के साथ अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री चित्रगुप्त कुमार, सिविल सर्जन,अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर श्री अरूण कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी महुआ निवेदिता कुमारी, जिला राजस्व शाखा के प्रभारी पदाधिकारी डॉ० प्रेरणा सिंह एवं सामान्य शाखा के प्रभारी सोनाली,प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी भगवानपुर सहित सम्बंधित थानाध्यक्ष उपस्थित थे।

More Stories

वैशाली में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 24.5 हजार टीकाकरण के साथ राज्य में अव्वल -डीएम ने समीक्षा बैठक में दिए अभियान तेज करने के निर्देश -मिशन मोड में टीकाकरण, हर पात्र किशोरी तक पहुंच बनाने पर जोर -सर्वाइकल कैंसर से बचाव में एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी -अभिभावकों से अपील: 14-15 वर्ष की बेटियों का निःशुल्क टीकाकरण कराएं वैशाली। जिले में संचालित एचपीवी टीकाकरण अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अभियान की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया, जिसमें यह जानकारी दी गई कि जिले में अब तक 24.5 हजार किशोरियों का टीकाकरण सफलतापूर्वक किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा शेष लक्षित किशोरियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण करने हेतु कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि सभी प्रखंडों में टीकाकरण अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जाए। विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से अधिकाधिक किशोरियों तक पहुंच सुनिश्चित की जाए तथा जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की भ्रांति या संकोच के कारण कोई भी बालिका टीकाकरण से वंचित न रह जाए। उन्होंने कहा कि “एचपीवी वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है और यह सर्वाइकल कैंसर से बचाव का एक अत्यंत सशक्त माध्यम है। यह हमारी बेटियों के स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं एवं शिक्षकों के समन्वय से घर-घर तक जागरूकता फैलाते हुए पात्र किशोरियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और उन्हें समय पर टीकाकरण से जोड़ा जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा अभिभावकों से विशेष अपील की गई कि वे अपनी 14-15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का निःशुल्क एचपीवी टीकाकरण अवश्य कराएं तथा इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी जागरूकता और सहभागिता भविष्य में गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान कर सकती है। इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें और अधिक से अधिक किशोरियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, ताकि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज की दिशा में ठोस कदम सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.