हाजीपुर में 5 जुलाई को राजद का 27 वां स्थापना दिवस समारोह।
हाजीपुर में 5 जुलाई को राजद का 27 वां स्थापना दिवस समारोह।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार
। वैशाली ! हाजीपुर ,राष्ट्रीय जनता दल अपना 27 वां स्थापना दिवस 5 जुलाई को हाजीपुर स्थित फन पॉइंट रिसोर्ट में समारोह पूर्वक मनाएगा। इसकी जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष वैद्यनाथ सिंह चंद्रवंशी ने बताया कि समाज के हर वर्ग को साथ में लेकर चलने वाली पार्टी राजद अपना 27 वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। गरीबों के मसीहा लालू प्रसाद यादव की सोच एवं तेजस्वी यादव के नेतृत्व में यह पार्टी आगे की ओर बढ़ रही है ।इस मौके पर पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष , जिला कार्यकारिणी के सभी सम्मानित नेता एवं पदाधिकारी गण ,प्रखंड अध्यक्ष के साथ साथ पार्टी के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
