हाजीपुर में गुरु पूर्णिमा पर गुरु पर्व भव्यरूप में मनाया गया
हाजीपुर में गुरु पूर्णिमा पर गुरु पर्व भव्यरूप में मनाया गया
हाजीपुर शहर के टैगोर किड्स एंड हाई स्कूल में गुरु पूर्णिमा के दिन हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु-शिष्य परंपरा को बचाएं रखने के लिए भारतीय संस्कृति के अनुरूप गुरु पर्व बच्चों द्वारा मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी बच्चों ने अपने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को तिलक चंदन फूल माला एवं मुकुट पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। बच्चों ने मिठाइयां खिलाकर गुरुओं का मुंह भी मीठा किया। साथ ही साथ गुरुजनों का चरण स्पर्श कर सुख, समृद्धि,शांति एवं ज्ञान के लिए आशीर्वाद मांगा। टैगोर स्कूल के निदेशक डॉ शशि भूषण कुमार ने कहा कि पौराणिक काल के महान व्यक्तित्व, महाभारत, श्रीमद् भागवत और 18 पुराण जैसे साहित्योंतो के रचयिता महर्षि वेदव्यास जी की जयंती पर ही हम लोग गुरु पूर्णिमा और गुरु पर्व मनाते हैं। स्कूल की प्राचार्या पिंकी कुमारी ने कहा कि पौराणिक परंपरा में गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर माना गया है। गुरुओं को शिष्यों के विश्वास पर हमेशा खरा उतरना चाहिए और शिष्यों को भी गुरुओं के प्रति आस्था रखनी चाहिए। स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों में रूबी कुमारी रेनू शर्मा, कविता कुमारी, अमीषा कुमारी, शबनम खान सुमन कुमारी, अंजू देवी, पूजा कुमारी, कुंदन कुमार, सुप्रिया कुमारी, मीनू कुमारी, अदिति वर्मा एवं शिवम कुमार प्रमुखरूप से शामिल थे।
