April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

ओबीसी छात्राओं के लिए मुफ्त आवासीय शिक्षा ।

ओबीसी छात्राओं के लिए मुफ्त आवासीय शिक्षा ।

रिपोर्ट:सुधीर मालाकार

वैशाली:जिला पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि वैशाली जिला में अन्य पिछड़ा समुदाय की छात्राओं को 12वीं कक्षा तक की मुफ्त आवासीय शिक्षा मिलेगी। राज्य सरकार के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा वैशाली जिला के अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय का संचालन आवासीय विद्यालय +2 कल्याणपुर समस्तीपुर में अस्थायी तौर कराया जायेगा। बताया गया है कि इस विद्यालय परिसर में वैशाली एवं बेगुसराय दोनों जिलों की छात्राओं की पढ़ाई करायी जायेगी। इन दोनों विद्यालयों में छठी कक्षा में प्रवेश मिलेगा, इसके लिए 40 रिक्तियां हैं। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में विशेष नामांकन लिया जाना हैं नामांकन के लिए आवेदन करनेवाली छात्राओं की उम्र 01 अप्रैल 2023 को 10-13 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आधे-अधूरे भरे आवेदन पत्र को अस्वीकार कर दिया जायेगा। सभी कॉलम सही-सही भरा हुआ होना चाहिए। साथ में जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र और पिछली कक्षा में अध्ययनरत होने का पमाण पत्र संलग्न किया जाना अनिवार्य है। इनके नहीं रहने पर आवेदन पत्र रद्द कर दिये जायेगें। निर्धारित समय-सीमा के बाद आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्र में दी गयी सूचना गलत पाये जाने पर छात्रों का नामांकन रद्द करने का अधिकार नामांकन समिति को होगा।

प्रवेश परीक्षा में 100 सवाल पूछे जायेंगे। ये वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रवृत्ति के होंगे। परीक्षा के लिए 02 घंटे का समय निर्धारित है। इस दौरान हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान जैसे विषयों से 20-20 अंको का प्रश्न पूछा जायेगा । विहित प्रपत्र में हस्तलिखित या टंकित आवेदन पत्र जिला पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय में जमा लिया जायेगा। प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र इसी कार्यालय से प्राप्त किया जा सकेगा।

वैशाली जिले के अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवसीय +2 उच्च विद्यालय में छठी कक्षा के लिए 40 छात्राओं को प्रवेश मिलेगा। इसके लिए कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। नामांकन के लिए 12 जुलाई तक आवेदन लिया जायेगा। जबकि 22 जुलाई को परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र 13 से 15 जुलाई तक वितरित किया जायेगा। 26 जुलाई को परीक्षा परिणाम की घोषणा होगी। जबकि 01 से 05 अगस्त तक नामांकन लिया जायेगा। 07 अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.