April 19, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

अज्ञात पाई गई महिला की हालत गंभीर : चल रहा इलाज। रिपोर्ट महुआ से रेणु सिंह

अज्ञात पाई गई महिला की हालत गंभीर : चल रहा इलाज
महुआ। रेणु सिंह
महुआ थाने के चवर में फेकी पाई गई युवती की की हालत गंभीर बनी है। डॉक्टर द्वारा उसकी गहन इलाज किया जा रहा है। युवती महुआ थाने के गरजौल पहाड़पुर रामचंद्र पासवान की पुत्री 28 वर्षीया नीतू देवी बताई गई है।
युवती बीते 2 जुलाई को महुआ थाना के कड़ियों चौड़ में फेकी पाई गई थी। जिसे लोगों ने देखा और सूचना पुलिस को दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे अचेतावस्था में उठाकर महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराई। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया था। यह भी बताया जा रहा है कि युवती की पहचान उसके पास में मिले मोबाइल से हुई। युवती के मायके वालों ने बताया कि उन्हें नीतू के मोबाइल से बीते 2 जुलाई की शाम पुलिस के द्वारा ही फोन कर बताया गया कि वह अचेत अवस्था में पाई गई है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर में ले जाया जा रहा है और वे लोग सदर अस्पताल हाजीपुर में पहुंचे। कौन से मिली सूचना के बाद युवती के मायका वाले रोते चिल्लाते सदर अस्पताल हाजीपुर पहुंचे जहां उन्हें पुलिस द्वारा हॉस्पिटल की पूर्जा थमा दी गई। घरवालों ने बताया कि जब उसे 3 दिनों तक होश नहीं आया तो सदर अस्पताल से पटना रेफर किया गया। हालांकि वेलोग उसे लेकर महुआ में एक निजी अस्पताल लाए जहां इलाज चल रहा है।
बड़ी बहन के यहां से एकाएक गायब हो गई थी युवती:
घरवालों द्वारा बताया गया कि नीतू की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व राजापाकर थाने के अलीपुर बनवीरा निवासी स्व शत्रुघ्न पासवान के पुत्र रणधीर पासवान से हुई थी। पिछले डेढ वर्ष से ससुराल वाले नीतू के साथ अच्छा बर्ताव नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण वह मायके में रहती है। नीतू के पिता रामचंद्र पासवान ने बताया कि नीतू 02 जुलाई को करीब 10 बजे अचानक गायब हो गई थी। इस बीच वेलोग उसकी खोजबीन करने लगे। इधर सोशल मीडिया पर एक महिला को फेंके जाने की सूचना फोटो के साथ फैली। जिसे देखकर उन्होंने उसे पहचाना। मायके वालों द्वारा बताया गया कि शादी के बाद नीतू ने दो पुत्र और एक पुत्री को जन्म दिया। उनका यह भी कहना है कि इस घटना का अंजाम ससुराल वाले दे सकते हैं। क्योंकि उसे अचेत अवस्था में मिलने की सूचना के बावजूद ससुराल से कोई देखने तक नहीं आया है। इधर अस्पताल प्रशासन द्वारा बताया गया कि अज्ञात महिला को पुलिस बीते 2 जुलाई की शाम 4:25 बजे लेकर आई थी। जिसे स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया था। इधर इलाज कर रहे डॉ केसी विद्यार्थी ने बताया कि महिला की हालत गंभीर है। उसे न तो पल्स मिल रहा है ना ही बीपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.