बिहार विश्वविद्यालय कुलपति डॉ शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी को एन के एस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने किया सम्मानित।
बिहार विश्वविद्यालय कुलपति डॉ शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी को एन के एस कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य ने किया सम्मानित।
रिपोर्ट सुधीर मालाकार।
वैशाली! हाजीपुर, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त सहदेई बुजुर्ग प्रखंड अंतर्गत पहाड़पुर तोई ,अंधरावर चौक स्थित नितेश कुमार स्मारक महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद प्रतिनिधि डॉ मनोज कुमार सिंह ने बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी को उनके कार्यालय कक्ष में अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया । सम्मान के बाद शिक्षा व्यवस्था में अनियमितता एवं विश्वविद्यालय स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रति कुलपति का ध्यान आकृष्ट कराया तथा सत्र को नियमित कर शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ करने की अपील की। डॉ मनोज कुमार सिंह ने कुलपति के समक्ष अपनी बात रखते हुए अतिथि शिक्षक की बहाली एवं जिन शिक्षकों की सेवा पांच वर्षों से अधिक पूर्ण हो गई है उन्हे एग्जामिनर बनाने की मांग की। डॉ सिंह ने शिक्षा व्यवस्था एवं वर्ग संचालन नियमित कैसे हो इन मुद्दों पर कुलपति के समक्ष अपनी बातें रखी तथा उनके मार्गदर्शन भी प्राप्त किए ।कुलपति का सम्मानित करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एन के एस कॉलेज के प्राचार्य प्रो विकेश कुमार सहित अन्य शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने बधाई दी है।
