महुआ में नगर भवन का निर्माण हो : इप्टा
महुआ में नगर भवन का निर्माण हो : इप्टा
रिपोर्ट सुधीर मालाकार ।
वैशाली !महुआ ,अखिल भारतीय संस्कृति कला मंच इप्टा के द्वारा महुआ अनुमंडल स्तरीय कलाकारों की बैठक सर्वहारा कुटीर में आयोजित की गई ।बैठक की अध्यक्षता क्षेत्र के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी सुरेंद्र पासवान शास्त्री व संचालन जाने-माने कव्वाल व शिक्षाविद दर्वेश्वर राम रमन उर्फ रमन आजाद ने की । इस मौके पर इप्टा के सदस्यों ने आज ग्रामीण अंचलों के मिट रही सांस्कृतिक कला और धरोहरों को बचाने के लिए सरकार एवं समाज की उपेक्षा पूर्ण व्यवस्था पर चिंता जाहिर की। कलाकारों ने कहा कि आज के आधुनिक युग में लोग मोबाइल, टीवी या अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रसाधनों के द्वारा अपना मनोरंजन करते हैं, जिसके कारण हमारे ग्रामीण अंचलों की खेल तमाशे ,कला संस्कृति कार्यक्रम खत्म होती चली जा रही है ।वैसे स्थिति में समाज एवं सरकार को चाहिए कि बची खुची कला संस्कृति को बचाने के लिए कलाकार की प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करना चाहिए ।कलाकारों ने महुआ नगर परिषद में नगर भवन के निर्माण के लिए जोरदार तरीके से आवाज उठाते हुए प्रस्ताव पारित किया और सरकार के समक्ष अविलंब नगर भवन के निर्माण की मांग की। इस मौके पर इप्टा की कार्यकारिणी के गठन के लिए एक समिति का गठन किया गया, जिसके संयोजक रमन आजाद एवं सुरेंद्र शास्त्री बनाए गए ।इनके द्वारा क्षेत्र के तमाम कलाकारों को जोड़ना तथा उनकी कला की प्रस्तुति के लिए साधन उपलब्ध कराना होगा। इस मौके पर जिला प्रभारी के रूप में विजय प्रसाद गुप्ता एवं उमेश कुमार निराला उपस्थित थे ।इस मौके पर विश्वनाथ विप्लवि , दीपशिखा, जानेमन प्रसिद्ध जादूगर प्रोफेसर विनोद पटेल ,सुरेश गुप्ता ,पिंकी कुमारी विप्लवी, अमित कुमार, गुड़िया कुमारी ,चंदन कुमार तेज पुंज ,चंदन कुमार यादव सहित अन्य कलाकार उपस्थित थे।
