April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सावन की पहली सोमवारी पर हजारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी पर हजारों कांवरियों ने किया जलाभिषेक
गेरुआ वस्त्रधारी डाक और लोकल कांवड़ियों की भीड़ से पटा महुआ हाजीपुर मार्ग, बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है, बोल बम आदि के नारों से मार्ग हुआ गुंजायमान
महुआ। रेणु सिंह
सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए डाक कावड़ियों का बड़ा जत्था निकला। गेरुआ वस्त्र धारी कांवड़ियों की भीड़ से महुआ हाजीपुर मार्ग गुलजार हो चला। वही बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है बोल बम आदि के नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा।
महुआ मार्ग से भारी संख्या में गेरुआ वस्त्र धारी कांवरियों की टोली वाहनों पर बड़े-बड़े हॉर्न और साउंड बॉक्स बांधकर गाते बजाते पहलेजा धाम पहुंचे। जहां दक्षिण वाहिनी गंगाजल डब्बे में भरकर अपनी अपनी मंजिल की ओर रवाना हुए। शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के लिए उनमें उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। वे लाउडस्पीकर से बज रहे गाना की धुन पर नाचते, थिरकते उछलते जा रहे थे उनकी टोली में महिलाओं और बच्चों की भीड़ अधिक थी। उनमें तो उत्साह और उमंग देखते ही बन रहा था। वह बोल बम के नारों की जयघोष करते हुए बढ़ रहे थे। डॉक कावड़ियों की भीड़ में लोकल बम भी बोल बम और बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है के जयघोष करते जा रहे थे। लंबी दूरी तय कर महुआ पहुंचे कावड़ियों की जत्था में उत्साह कम नहीं था। उनके हौसले बुलंद थे। कांवड़ियों की भीड़ को देखने के लिए लोगों की टोली सड़क किनारे खड़े थे।
महुआ मार्ग से शिवालयों पर जलाभिषेक करने कहा कहा जाते हैं कांवरिए:
महुआ मार्ग से कांवरियों की टोली 90 किलोमीटर दूर बाबा खगेश्वर नाथ धाम पूसा मतलूपुर व सर्वेश्वर मंदिर ढोली, 55 किलोमीटर दूर सर्व मनोकामना शिव मंदिर बाजीतपुर, 50 किलोमीटर दूर बाबा द्रव्येश्वर नाथ धाम डभैच, 50 किलोमीटर दूर शिव मंदिर सुक्की सहित विभिन्न शिवालयों पर जलाभिषेक करने के लिए जाते हैं। वही कांवरियों की टोली 75 किलोमीटर दूर शिव मंदिर मनिहारी, बाबा बटेश्वर नाथ धाम पानापुर धंधुआ भी पहुंचते हैं। कांवरियों की सेवा के लिए महुआ हाजीपुर मार्ग, महुआ ताजपुर मार्ग, महुआ पातेपुर मार्ग पर जगह-जगह शिविर लगाए गए थे। शिविर में उन्हें ठंडा जल, सरबत, चाय, बिस्किट, नींबू पानी, दवा आदि दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.