April 18, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

मटखनमा पोखर में डूबकर किशोरी की मौत।रिपोर्ट:रेणु सिंह

मटखनमा पोखर में डूबकर किशोरी की मौत
महुआ। रेणु सिंह
मटखनमा पोखर में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना रविवार की शाम महुआ थाना के कड़ियों गांव में घटी। घटना के बाद किशोरी के परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतिका 13 वर्षीया रिगनी कुमारी करियो गांव के ही मनोज राम की पुत्री थी। बताया गया की रागिनी भैंस लेकर चराने गई थी और वह मटखनमा पोखर के भिंडे पर बैठी थी। इस बीच वह किसी कारण बस पानी के पास गई। जिससे फिसल जाने कारण वह गहरे पानी में चली गई। वहां पर खड़े दो बच्चे उसे डूबते हुए देखा तो दौड़कर गांव में सूचना दी। जब तक लोग पहुंचे रागिनी की डूब कर मौत हो चुकी थी। रागिनी का शव देर शाम निकाल लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस कार्रवाई में जुटी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। रागिनी 5वे वर्ग की छात्रा थी। मालूम होगी कई महीने पूर्व उसी मटखनमां में डूब कर एक बच्चे की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.