सावन की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में मंदिरों में भक्तों की संख्या भी बढ़ती जा रही है
सावन की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में मंदिरों में भक्तों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। बता दे कि, सावन के दिनों में भगवान भोलेनाथ को पूजा जाता है और सुबह से ही मंदिरों में भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने वालों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन हाल ही में एक चमत्कार से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। दरअसल,ताजा मामला महुआ के ताजपुर बुजुर्ग पंचायत के माधोपुर में एक शिव मंदिर है, जहां बड़ी संख्या में भक्त भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में जब मंदिर में पूजा अर्चना करने आए लोगों को एक चमत्कार देखने को मिला । शिव मंदिर में स्थापित भगवान भोलेनाथ की सवारी नंदी बाबा की प्रतिमा पर जल चढ़ाने पहुंचे तो वहां के लोगों ने बताया कि जल नंदी ने पी लिया. फिर यह खबर आग की तरह पूरे क्षेत्र में फैल गई और लोग अपने अपने घरों से जल को पिलाने लगे । भक्तों की भीड़ जमा हो गई, सभी लोग चम्मच से उस मूर्ति को पानी पिलाने की कोशिश की तो नंदी महाराज पूरा पानी पी गए और साथ ही साथ उस मंदिर में स्थापित सभी मूर्ति को पानी पिलाने की कोशिश की तो सभी मूर्ति पानी पीने लगे।
वहीं इस चमत्कार को देखने के लिए मंदिर में पानी पिलाने के लिए भक्तों की भीड़ जुटने लगी है। लोग इसे भगवान का चमत्कार मान रहे हैं। यह चमत्कार देखकर लोगों में भक्ति भाव उमड़ आया है और अपनी मनोकामना की पूर्ति करने और इस चमत्कार को देखने के लिए लोग मंदिरों में दर्शन करने पहुंच रहे और मंदिर परिसर में हर – हर महादेव एवं जय नन्दी महाराज के जयकारों से गूंज उठा । इस दौरान महिला श्रद्धालुओं सहित पुरुष एवं बच्चों की खासी भीड़ भी शिवालयों में लगी हुई है। वहीं दोपहर से ही मंदिर में नंदी को पानी पिलाने के लिए दूर – दूर से श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। वहीं महिलाओं एवं उपमुखिया गणेश सिंह,जन सुराज के महुआ प्रखंड संयोजक दीपक सिंह, समाजसेवी निखिल सिंह, रुपेश सिंह, अशोक सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य संतोष सिंह,पंच पति रंजीत सिंह अवधेश सिंह आदि स्थानीय लोगों का कहना है कि सभी मंदिरों में महादेव का आशीर्वाद है, जो नंदी भगवान पानी पी रहे हैं। वहीं श्रद्धालु चम्मच से पानी पिलाकर अपनी मनोकामना की पूर्ति की प्रार्थना कर रहे हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के द्वारा भजन कीर्तन भी हुआ । वहीं इस चमत्कार को देखकर शिव भगवान पर जल चढ़ाने के लिए उपमुखिया गणेश सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ों भोलेबाबा के भक्त बाईक से जल लाने पहलेजा गए । वहीं इस तरह की खबर महुआ के पुरानी बाजार में महावीर मंदिर एवं काली घाट पर अभयनाथ बाबा के मंदिर में देखने को मिला है।
