गर्दनीबाग पटना में जोरदार प्रदर्शन हुआ। इसके उपरांत शिक्षकों ने विधायकों के आवास पर जाकर मांग पत्र सौंपा।
गर्दनीबाग पटना में जोरदार प्रदर्शन हुआ। इसके उपरांत शिक्षकों ने विधायकों के आवास पर जाकर मांग पत्र सौंपा।
रिपोर्ट: अदील शाहपुरी
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रदेश कमेटी के आह्वान पर सभी नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा एवं पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने के लिए गर्दनीबाग पटना में जोरदार प्रदर्शन हुआ। इसके उपरांत शिक्षकों ने विधायकों के आवास पर जाकर मांग पत्र सौंपा।
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला शाखा वैशाली के जिला सचिव पंकज कुशवाहा के नेतृत्व में शिक्षकों का एक शिष्टमंडल भूमि एवं राजस्व मंत्री श्री आलोक मेहता एवं महुआ विधायक डॉ मुकेश रोशन से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर जिला सचिव श्री कुशवाहा ने कहा- महागठबंधन के घोषणापत्र के अनुरूप जब तक बिहार के सभी नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा और पुरानी पेंशन का लाभ नहीं मिल जाता संघ संवैधानिक ढंग से आंदोलन चलाता रहेगा।
महुआ विधायक डॉ मुकेश रोशन ने शिष्टमंडल को आश्वस्त किया शिक्षकों की मांग पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और आने वाले दिनों में सुखद परिणाम सामने आएंगे।
शिष्टमंडल में महुआ प्रखंड अध्यक्ष अशर्फी दास, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र प्रसाद, मोहम्मद दिलशेर, राजेश मिश्रा, मुकेश कुमार, मोहम्मद मजहर हुसैन, राजेश कुमार के अलावा दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।
भवदीय
पंकज कुशवाहा
जिला सचिव, बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, वैशाली।
