April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

सड़क दुघर्टना में एक युवती की मौत दो व्यक्ति जख्मी ।

गोरौल वैशाली जाहिद वारसी की रिपोर्ट ।

सड़क दुघर्टना में एक युवती की मौत दो व्यक्ति जख्मी ।

गोरौल थाना क्षेत्र के हाजीपुर मजफ्फरपुर मुख्य मार्ग NH 22 मुस्तफापुर हरशेर गांव धर्म कांटा के निकट सड़क दुर्घटना में सोमवार संध्या वाइक से लौट रहे एक 24 वर्षीय युवती की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी . साथ ही दो लोग जख्मी हो गये . बताया गया है मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने दो बाइक सवार को पीछे से जोरदार ठोकर मारा जिससे एक बाइक सवार मृतिका संजना कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई बाइक एवं बाइक चला रहा व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया। वहीं दुसरा बाइक सवार भी बुरी तरह से जख्मी हो गया , मृतिका की पहचान जिले के नगर थाना क्षेत्र के कटरा मुहल्ला मस्जिद चौक निवासी रवि शंकर तिवारी के पुत्री संजना कुमारी के रूप में की गई है. वही उसके साथ वाइक चला रहे अधौगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत पासवान चौक निवासी आदित्य कुमार भी बुरी तरह जख्मी हो गया. वही दूसरा जख्मी व्यक्ति थाना क्षेत्र के ही ग्राम मुस्तफापुर हरशेर निवासी मो असलम को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया गया है. जहाँ से दोनों जख्मियों को बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर रेफर कर दिया गया है. घटना के सम्बंध में बताया गया है कि मृतिका पीजी का एग्जाम देकर अपने मित्र आदित्य कुमार के साथ वाइक संख्या BR 31- AF, 2400 से मुजफ्फरपुर गया हुआ था. परीक्षा देकर लौटने के क्रम में ये घटना हरशेर गांव के निकट घट गई , पीछे से तेज गति से आ रही एक बस ने उसे ठोकर मार दिया जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और बगल से आ रही दूसरी वाइक BR 31 AD -8432 से टकरा गई. . बस का चालक बस लेकर भागने में सफल रहा. घटना की सुचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मनोज कुमार एवं अवर निरीक्षक प्रशांत कुमार, प्रवीण कुमार, सहायक अवर निरीक्षक उमाकांत सिंह ने घटना स्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में कर लिया .
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक छात्रा की मौत हो गयी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया है. साथ ही सभी के परिजनों को सूचना दी गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.