April 21, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

महुआ पीएचसी में 285 गर्भवती की हुई स्वास्थ्य जांच ।रिपोर्ट। रेणु सिंह

महुआ पीएचसी में 285 गर्भवती की हुई स्वास्थ्य जांच
रिपोर्ट। रेणु सिंह
महुआ पीएचपी में सोमवार को जननी बाल सुरक्षा के तहत 285 गर्भतियों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान उन्हें जांच कर दवाएं के साथ विभिन्न सलाह भी दी गई। इस अवस्था में जच्चा बच्चा स्वस्थ रहें इसके लिए उन्हें कई टिप्स दिए गए।
प्रधानमंत्री मातृत्व लाभ योजना के तहत उनकी वजन, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हेपिटाइटिस, एचआईवी आदि विभिन्न जांच की गई। इस दौरान अधिकतर में ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ पाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें इस अवस्था में पोस्टिक आहार में दूध, दही, घी, अंडा, मांस, मछली, हरा साग सब्जी, पानी में फुला हुआ चना मूंग फल आदि लेने की सलाह दी। यहां गर्भवतियों की हुई भारी भीड़ से अफरातफरी का माहौल रहा। तेज धूप और अधिक गर्मी के कारण उन्हें काफी परेशानी भी आई। हालांकि पीएचसी के द्वारा विशेष प्रबंध किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.