April 17, 2026

NR INDIA NEWS

News for all

जंदाहा में लगाए गए भू-अर्जन कैंप का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण,

जंदाहा में लगाए गए भू-अर्जन कैंप का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण,

रिपोर्ट:नसीम रब्बानी, वैशाली बिहार

वैशाली:जंदाहा,एनएच 103 जंदाहा बाईपास के लिए भू-अर्जन के कार्य और संबंधित रैयतों के भुगतान में तेजी लाने के लिए 12 जुलाई से 14 जुलाई तक तीन दिवसीय कैंप लगाने का निर्देश जिलाधिकारी यशपाल मीणा के द्वारा दिया गया था। कैंप के पहले दिन आज जिलाधिकारी के द्वारा वरीय पदाधिकारी के साथ कैंप का निरीक्षण किया गया एवं प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को जरूरी निर्देश दिया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने पंचायत सरकार भवन सैयद मोहम्मद उर्फ सलहा में लगाए गए कैंप का निरीक्षण किया उसके बाद पंचायत सरकार भवन अरनिया में कैंप लगाए गए।

निरीक्षण के समय उपस्थित रैयतों से मिलकर जिलाधिकारी ने जरूरी जानकारी प्राप्त की और सभी लोगों का जिनका जमीन इस प्रोजेक्ट के लिए लिया गया है उनको सभी जरूरी कागजात कैंप में देकर अपना मुआवजा प्राप्त कर लेने की बात कही गयी। यहां पर पदाधिकारियों को डोर टू डोर रैयतों से संपर्क कर भुगतान कराने का निर्देश दिया गया। जिला भू अर्जन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि सलहा में लगाए गए कैंप में कुल 8 आवेदन प्राप्त हुए जबकि यहां लगभग 50 रैयतों से संपर्क स्थापित किया गया था। कैंप में 17 आवेदन लगान रसीद का प्राप्त हुआ सभी का लगान रसीद कैंप में ही जारी किया गया। सलहा कैंप में प्राप्त 8 आवेदन की जांच की गई जिसके विरूद्ध 02 को स्वीकृति देते हुए 1742365 रुपये के भुगतान की स्वीकृति दी गई।

उसी प्रकार पंचायत सरकार भवन अरनिया में लगाए गए कैंप में कुल 13 आवेदन प्राप्त हुए। यहां पर 152 रैयतों से संपर्क स्थापित किया गया। कैंप में लगान रसीद के लिए 14 आवेदन प्राप्त हुए जिसके विरूद्ध सभी को लगान रसीद वहां उपलब्ध कराया गया। प्राप्त कुल 13 आवेदनों में 05 आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करते हुए 4099160 रुपए की भुगतान की स्वीकृति दी गयी। आज के कैंप में कुल 26 एलपीसीबी निर्गत किया गया। यहां से निकलने के बाद जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों के टीम के साथ हाजीपुर-बछवाड़ा मेल लाइन पर बनाए जा रहे रेल ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया।

यह आरओबी एनएच 103 के द्वारा बनाया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता एनएच डिविजन के द्वारा बताया गया कि इस रेल पुल की कुल लंबाई 2.14 किलोमीटर है। यहां पर एप्रोच रोड पूरी तरह से निर्मित हो गया है। रोड की पिचिंग भी करा दी गई है। रेल ओवर ब्रिज का जो भाग रेल ट्रैक के ऊपर है उसी का कार्य शेष बचा हुआ है। इसके लिए अभी स्टील गटर को चढ़ाया जा रहा है। कार्यपालक अभियंता एनएच डिविजन के द्वारा बताया गया कि 2 माह में यह आरओबी पूरी तरह से पूर्ण करा लिया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता विनोद कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी हरेंद्र राम, डीसीएलआर महुआ, कार्यपालक अभियंता एनएच सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.