राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस का 71वां जन्मदिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया
राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस का 71वां जन्मदिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया
रिपोर्ट: नसीम रब्बानी, वैशाली
हाजीपुर। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस का 71वां जन्मदिवस बड़े ही धूम धाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा केक काटा गया। हाजीपुर के अनवरपुर चौक पर लगे डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जुटे कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के लिए केक काटकर जन्मदिन की बधाई देते हुए लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की गई। पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा की पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान के अधूरे कार्यों को लगातार जिस तरह से पूरा कर रहे है, श्री पारस एक नया कृतिमान स्थापित करने के लिए हमेशा प्रयासरत है। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ताओं व हाजीपुर के लोगो को स्व. रामविलास पासवान की कमी को महसूस नहीं होने दे रहे है। उन्ही के लाड-प्यार एवं कार्यकुशलता के कारण हाजीपुर के तमाम जनता और कार्यकर्ता अति उत्साहित हो कर के सार्वजनिक स्थान पर जन्मदिन मनाने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष और उल्लास था, खूब लड्डू, मिठाई और केक बांटी गई और श्री पारस की लंबी आयु और हाजीपुर का जीवन प्रयत्न नेतृत्व करने की कामना की। पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान की अंतिम इक्षा यही थी की पशुपति कुमार पारस हाजीपुर का नेतृत्व करते रहे। इस दौरान मुख्य रूप से रालोजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेश्वर प्रसाद सिंह,राष्ट्रीय महासचिव ब्रह्मदेव राय,दलित सेना के राष्ट्रीय महासचिव अंबिका प्रसाद बिनु,अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ गुप्ता,प्रदेश सचिव चंदन गांधी,हाजीपुर सांसद प्रतिनिधि विक्रम चौधरी,छात्र रालोजपा के जिला अध्यक्ष प्रकाश कुमार चंदन,जिला महासचिव छोटे पासवान,बबलू पासवान,महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजू चंद्रा,जिला उपाध्यक्ष ब्रजदेव पासवान,प्रदेश सचिव जय प्रकाश गुप्ता नकुल,राजेश सिंह,छात्र जिला प्रधान महासचिव मनोज कुमार पासवान,युवा जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज साह,श्रमिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दशरथ पासवान,राजीव कुमार शुक्ला,पूर्व मुखिया शिवशंकर भगत,दलित सेना प्रदेश महासचिव राजनारायण पासवान,जिला महासचिव रणधीर पासवान,रालोजपा नेता सत्यनारण शर्मा,रामपुकार पासवान,महुआ प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद पासवान,दलित सेना प्रखंड अध्यक्ष मनोज पासवान,देसरी प्रखंड अध्यक्ष वालिंद्र सिंह,बिद्दूपुर प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार सिंह,राजापकर प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंह,हाजीपुर प्रखंड अध्यक्ष बैधनाथ चौधरी,सहदेइ प्रखंड अध्यक्ष रामानंद साह,राधोपुर प्रखंड अध्यक्ष सबल पासवान,दलित सेना के राजापाकर अध्यक्ष देवीलाल पासवान,रालोजपा नेता अनिल कुमार पासवान,पूर्व मुखिया लालबाबू भगत,विंदेश्वर पासवान,महेश पासवान,छात्र रालोजपा के जिला उपाध्यक्ष ई० सुमन ठाकुर,राजू पासवान,रविंद्र पासवान,महिला प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष इंदु देवी,ललिता देवी,जयमाला देवी,रमिला देवी,चिंता देवी,किरण देवी,अनामिका भारती,रेखा देवी,शांति देवी,रविंद्र पासवान,चंदा देवी,विशाल कुमार,सुलेखा देवी,उमा पासवान,सिराज पासवान,ऋषि पासवान,भरत पासवान,आशुतोष कुमार पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
