आज विधानसभा घेराव के लिये नयागांव से निकलेगा हजारों भाजपाईयों का जत्था
आज विधानसभा घेराव के लिये नयागांव से निकलेगा हजारों भाजपाईयों का जत्था–
रिपोर्ट:गोपाल सहनी
संसू नयागांव(सारण)बिहार प्रदेश भाजपा के अनुशासन समिति के अध्यक्ष सह सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में डुमरी बुजुर्ग स्थित सलूजा गोल्ड के कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आज 13 जुलाई गुरुवार को पटना में होने वाला विशाल विधानसभा मार्च में शामिल होने के लिये उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों से कहा गया कि बड़ी संख्या में पटना के गांधी मैदान से बिहार विधानसभा तक पैदल मार्च कर विधानसभा घेराव में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनावे।बैठक के दौरान पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह ने कहा कि 10 लाख लोगों को नौकरी देने का बिहार सरकार का आश्वासन फेल हो रहा है साथ ही वित्तरहित शिक्षा को स्थायी करने का आदेश फेल होने के कारण सरकार के गलत नीति विरोध में सोनपुर विधानसभा से हजारों भाजपा कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक पैदल मार्च करेंगे।उक्त बातों की जानकारी देते हुए डुमरी बुजुर्ग पंचायत के पूर्व बीडीसी सह भाजपा नेता उदय कु सिंह ने बताया कि बिहार सरकार के मनोपॉली के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं की जत्था नयागांव सोनपुर से विधानसभा मार्च में शामिल होंगे।इस बैठक में मुख्यरूप से उमानंद सिंह,शैलेश सिंह, अर्जुन सिंह,अमन सिंह,आयुष सिंह,गणेश महतो,मनोज सिंह, कृष्णा सिंह,अनिल कुमार सिंह, दिपक सिंह,लक्ष्मी सहनी,नरेंद्र सिंह पटेल,सुदर्शन पासवान मौजूद थे।
